Weather Forecast: दो-दो पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, देश के इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Jan 2025 6:40 AM
Aaj Ka Mausam
Weather Forecast: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. एक साथ दो-दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 29 जनवरी से पहला पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. वहीं दूसरा 1 फरवरी से अपना असर दिखा सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.
Weather Forecast: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक साथ दो-दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं. पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से एक्टिव हो रहा है. वहीं, दूसरा 1 फरवरी से असर डाल सकता है. इन दोनों के असर से उत्तर भारत समेत कई और इलाकों में मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई इलाकों में बारिश हो सकती है.
कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मंगलवार को दिल्ली में दिखा. करीब दो हफ्ते बाद दिल्ली का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. 15 जनवरी 2025 को तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसके बाद न्यूनतम तापमान औसत से ऊपर रहा. वहीं मंगलवार (28 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल सकता है.
राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी
राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई जगहों पर शीतलहर का प्रकोप है. सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह कई जगहों पर अति शीतलहर दर्ज की गई. इस दौरान न्यूनतम तापमान सीकर में 2.0 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 3.0 डिग्री, करौली में 3.2 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राजस्थान में बारिश का दौर भी शुरू हो सकता है. .
कश्मीर में कड़ाके की ठंड
पहाड़ों में भी मौसम के तेवर तल्ख हो गये हैं. जम्मू-कश्मीर में इस बार सर्दियों में असामान्य मौसम का सामना कर रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को श्रीनगर में सामान्य तापमान में करीब 10 डिग्री का अंतर देखा गया. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक दो दिन मौसम शुष्क रह सकता है.
आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट बर्फबारी हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम, असम और नागालैंड में छिटपुट बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में 24 घंटे बाद दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










