Weather Forecast: दिल्ली-NCR में अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jan 2025 6:45 AM

विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: पहाड़ों में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है. दो नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण नए साल के पूरे सप्ताह बर्फबारी का अनुमान है. इसके कारण दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. साथ ही शीतलहर का भी प्रकोप दिखाई देगा.

विज्ञापन

Weather Forecast: नये साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ हुआ है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सिरहन वाली सर्दी पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्य भीषण सर्दी की चपेट में हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों का तापमान और गिर सकता है. उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चल रही है, जिसके कारण कनकनी वाली सर्दी बढ़ गई है. जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा.

कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह पहाड़ों में बर्फबारी का दौर इस सप्ताह जारी रह सकता है. कश्मीर में बुधवार से एक के बाद एक कुल दो बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक और दो जनवरी तक जम्मू कश्मीर प्रभावित होगा. इसके बाद बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है. तीन से छह जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. जबकि, चार से छह जनवरी तक भारी बर्फबारी का अनुमान है.

दिल्ली-एनसीआर में और गिरेगा पारा

राष्ट्रीय राजधानी में नये साल का पहला दिन बेहद ठंडा रहा. कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ी. इसके अलावा सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा. न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी सुबह दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया रहेगा. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा हो सकता है. तापमान गिरने के कारण पूरे दिल्ली-एनसीआर इलाके में जोरदार ठंड पड़ सकती है.

उत्तर भारत के अन्य राज्यों का हाल

यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजधानी लखनऊ स्थित मौसम केंद्र का अनुमान है कि गुरुवार को कई जिलों में भयंकर सर्दी पड़ेगी. इसके अलावा कई जिलों में कोहरा भी छाया रहेगा. राजस्थान में उत्तरी इलाकों में बफीर्ली हवाओं के असर से ठंड में इजाफा हो सकता है. कई इलाकों में गलन वाली सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. घना कोहरा भी जम रहा है. जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार शीतलहर आने वाले दो तीन दिनों तक जारी रह सकता है. हरियाणा और पंजाब का भी यही हाल है. कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. तापमान में गिरावट से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. झारखंड में भी मौसम के तेवर तल्ख होने का आसार हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है. कई जिलों में शीतलहर भी चल सकती है. वहीं, बिहार पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी. कई इलाकों में घना कोहरा छाने की उम्मीद है.

Also Read: Weather Forecast: कड़ाके की ठंड के साथ हुआ नए साल का आगमन, जानिए 2 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन