ePaper

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल

Updated at : 15 Feb 2024 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल

उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में एसपी कार्यालय पर भाजपा नेता सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में संदेशखाली हिंसा के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था. पुलिस सुकांत को वापस होटल पहुंचाने की कोशिश कर रही थी. तभी झड़प हुई.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई. भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल हो गए.

पुलिस ने सुकांत मजूमदार को अस्पताल पहुंचाया

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि बशीरहाट एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच से पुलिसकर्मी सुकांत मजूमदार को उस होटल में वापस ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां वह ठहरे थे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

बशीरहाट के होटल में ठहरे थे सुकांत मजूमदार

पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में भाजपा नेता सुकांत मजूमदार एक होटल में ठहरे थे. संदेशखाली में हुई हिंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस उन्हें वापस होटल पहुंचाने की कोशिश कर रही थी. इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई.

Also Read: पश्चिम बंगाल : संदेशखाली की 7 ग्राम पंचायतों में 19 तक निषेधाज्ञा, भाजपा अध्यक्ष के होटल की सुरक्षा कड़ी

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया. इसमें सुकांत मजूमदार चोटिल हो गए. न्यूज एजेंसी एएनआई का एक वीडियो सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जारी हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि सुकांत मजूमदार अचेत अवस्था में कार में लेटे हैं. मीडियाकर्मी उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, एक कार में बैठा एक सुरक्षाकर्मी उन्हें जगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सुकांत मजूमदार कार में बेसुध पड़े हैं.

Also Read: पश्चिम बंगाल : शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य भाजपा विधायकों को पुलिस ने संदेशखाली जाने से रोका

देवांशु भट्टाचार्य ने सुकांत मजूमदार पर लगाए गंभीर आरोप

बंगाल में सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता देवांशु भट्टाचार्य ने इसे दिल्ली में किसान आंदोलन से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने पूरे विस्तार से घटनाक्रम समझाने की भी कोशिश की. कहा कि सबसे पहले स्मृति ईरानी ने बंगाल विरोधी बयान दिया, ताकि हंगामा हो. इसके बाद डॉ सुकांत मजूमदार भीड़ के साथ बशीरहाट एसपी कार्यालय पर हिंसा फैलाने के लिए पहुंचे.

बंगाल की शांति में खलल नहीं डाल पाएंगे सुकांत : भाजपा

उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बशीरहाट एसपी ऑफिस के बाहर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. पुलिसवालों पर पत्थर फेंके. साथ ही निरीह महिलाओं को चोटिल कर दिया. देवांशु भट्टाचार्य ने आगे लिखा कि अगर आप ये सोचते हैं कि बंगाल की शांति में खलल डालकर आप दिल्ली के किसान आंदोलन से लोगों का ध्यान भटका सकते हैं, तो आप मुगालते में हैं. बता दें कि मंगलवार को प्रदर्शनकारियों को बशीरहाट में खदेड़ दिया गया था. बुधवार को इन्होंने फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया, तो पुलिस को झड़प के बाद लाठीचार्ज करना पड़ा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola