Watch Video : झुकूंगा नहीं! अनुराग ठाकुर पर आखिर क्यों भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
Watch Video : राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अनुराग ठाकुर की टिप्पणियों ने मेरी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाया. आरोप साबित करें या इस्तीफा दें. खरगे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया. देखें क्या कहा कांग्रेस सांसद ने सदन में.
Watch Video : राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर पर नाराज नजर आए. गुरुवार को खरगे ने ठाकुर द्वारा लोकसभा में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा कि इन टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. एक वीडियो कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा–अगर ये BJP के लोग मुझे डराकर झुकाना चाहते हैं, तो उन्हें याद दिला दूं कि मैं टूट जाऊंगा लेकिन कभी झुकूंगा नहीं ! देखें वीडियो
अगर ये BJP के लोग मुझे डराकर झुकाना चाहते हैं, तो उन्हें याद दिला दूं कि मैं टूट जाऊंगा लेकिन कभी झुकूंगा नहीं !
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 3, 2025
I rise in deep anguish. My life has always been an open book, full of struggles and battles, but I have always upheld the highest values in public life. After almost… pic.twitter.com/SfykZTnqAY
जे पी नड्डा को भी माफी मांगनी चाहिए : मल्लिकार्जुन खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी सांसद को यह चुनौती भी दी कि वह उन पर (खरगे पर) लगाए गए अपने आरोपों को साबित करें या फिर इस्तीफा दें. राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों के हस्तक्षेप के कारण, बीजेपी सांसद को निचले सदन में वक्फ़ विधेयक पर बहस के दौरान की गई अपनी अपमानजनक टिप्पणी वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. खरगे ने कहा, ‘‘लेकिन नुकसान तो हो चुका है.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि इस मुद्दे पर ठाकुर के साथ-साथ राज्यसभा में सदन के नेता जे पी नड्डा को भी माफी मांगनी चाहिए.
अनुराग ठाकुर ने निराधार आरोप लगाए : मल्लिकार्जुन खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘‘मेरा करीब 60 साल का राजनीतिक जीवन एक खुली किताब की तरह है. बुधवार को अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में मुझ पर पूरी तरह झूठे और निराधार आरोप लगाए. जब मेरे सहयोगियों ने उन्हें चुनौती दी, तो उन्हें अपनी अपमानजनक टिप्पणी वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन नुकसान तो हो चुका है.’’ उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के टिप्पणी वापस लेने के बावजूद, मीडिया और विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर यह मुद्दा छाया रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए