Waqf Amendment Act: देश में वक्फ संशोधन कानून आज से लागू, नोटिफिकेशन जारी

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :09 Apr 2025 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
Budget session of Parliament

Budget session of Parliament

Waqf Amendment Act: संसद द्वारा पारित वक्फ संशोधन अधिनियम (Waqf Amendment Act) मंगलवार से देश में लागू हो गया. सरकार ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया, "वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की धारा 1 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार ने 8 अप्रैल, 2025 से उक्त अधिनियम के प्रावधान लागू किए हैं."

विज्ञापन

Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन अधिनियम (Waqf Amendment Act) आज से देश में लागू हो गया. जिसे लोकसभा में 3 और राज्यसभा ने 4 अप्रैल की मध्य रात्रि के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित किया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 अप्रैल को प्रस्तावित कानून को अपनी मंजूरी दे दी थी.

कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई अर्जी दायर

बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने विधेयक का समर्थन किया, वहीं विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन ने इसका विरोध किया. कई मुस्लिम संगठनों और विपक्षी सांसदों ने कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सरकार ने कानून को पारदर्शिता बढ़ाने और पिछड़े मुसलमानों, समुदाय की महिलाओं के लिए सशक्तीकरण का कदम बताया है. वहीं, विपक्ष ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए कहा है कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम मुसलमानों के अधिकारों का हनन करता है.

वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में मणिपुर में निकाली गईं रैलियां

मणिपुर के इंफाल ईस्ट और बिष्णुपुर जिलों में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ मंगलवार को रैलियां निकाली गईं. बिष्णुपुर जिले के क्वाकता में प्रदर्शनकारियों ने वक्फ संशोधन अधिनियम को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए नारे लगाए और चार किलोमीटर तक मार्च किया. विरोध मार्च में बुर्का पहने कई महिलाएं भी शामिल हुईं. प्रदर्शनकारी मोहम्मद नासिर ने कहा, “वक्फ अधिनियम संविधान का उल्लंघन करता है. यह अल्पसंख्यक मुसलमानों को निशाना बनाता है और एकजुट भारत की भावना को तोड़ने वाला कदम है. हम इस अधिनियम और हमारी पुश्तैनी संपत्तियों को हड़पने की सरकार की साजिश की निंदा करते हैं.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola