Karnataka Election 2023: कर्नाटक में वोक्कालिगा समुदाय का दबदबा, राज्य को दिये 7 CM और देश को एक प्रधानमंत्री

Updated:
विज्ञापन
Karnataka Election 2023: कर्नाटक में वोक्कालिगा समुदाय का दबदबा, राज्य को दिये 7 CM और देश को एक प्रधानमंत्री

Karnataka Vokkaliga community कर्नाटक में लिंगायत (17 फीसदी आबादी) के बाद वोक्कालिगा समुदाय के लोगों की दूसरी सबसे जनसंख्या होने के चलते राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा उन्हें अपने पाले में करने का हरसंभव प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल वोक्कालिगा समुदाय को रिझाने में जुट गए हैं. इस समुदाय की राज्य में लगभग 15 फीसदी आबादी है और माना जाता है कि ये करीब 100 सीटों पर चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं.

कर्नाटक में लिंगायत के बाद वोक्कालिगा समुदाय की जनसंख्या सबसे अधिक

कर्नाटक में लिंगायत (17 फीसदी आबादी) के बाद वोक्कालिगा समुदाय के लोगों की दूसरी सबसे जनसंख्या होने के चलते राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा उन्हें अपने पाले में करने का हरसंभव प्रयास कर रही है.

वोक्कालिगा समुदाय ने कर्नाटक को दिये 7 मुख्यमंत्री, देश को एक प्रधानमंत्री

कर्नाटक की राजनीति में वोक्कालिगा समुदाय की भूमिका का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस समुदाय ने आजादी के बाद से राज्य को सात मुख्यमंत्री और देश को एक प्रधानमंत्री दिया है. एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी का कहना है कि यह एक ऐसा समुदाय है, जो राजनीतिक रूप से काफी जागरूक है. उन्होंने कहा, कर्नाटक में हुए 17 मुख्यमंत्रियों में से सात वोक्कालिगा समुदाय के थे. राज्य के पहले तीन मुख्यमंत्री के चेंगलराय रेड्डी, केंगल हनुमंतैया और के. मंजप्पा वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते थे. उन्होंने कहा कि वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले एच. डी. देवगौड़ा कर्नाटक के पहले व्यक्ति बने, जिन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला.

कर्नाटक विधानसभा के एक चौथाई सीट पर वोक्कालिगा समुदाय का दबदबा

पुराने मैसूरु क्षेत्र में शामिल रामनगरा, मांड्या, मैसूरु, चामराजनगर, कोडागु, कोलार, तुमकुरु और हासन जिले में वोक्कालिगा समुदाय का दबदबा है. इस क्षेत्र में 58 विधानसभा क्षेत्र हैं, जो 224 सदस्यीय सदन में कुल सीटों की संख्या के एक-चौथाई से अधिक है. इसके अलावा, बेंगलुरु शहरी जिले (28 सीटें), बेंगलुरु ग्रामीण जिले (चार सीटें) और चिक्काबल्लापुरा (आठ विधानसभा क्षेत्रों) में से अच्छी खासी सीटों पर वोक्कालिगा समुदाय का प्रभाव है. राजनीतिक कार्यकर्ता राजे गौड़ा ने दावा किया कि अनेकल को छोड़कर बेंगलुरु शहरी जिले के 28 विधानसभा क्षेत्रों में से सभी 27 में वोक्कालिगा समुदाय का दबदबा है. बेंगलुरु ग्रामीण जिले और चिक्काबल्लापुरा में भी यह समुदाय चुनावी समीकरण को प्रभावित करने का दम रखता है.

Also Read: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इन खास 7 सीट पर रहेगी नजर, जानें क्या है इतिहास

10 मई को कर्नाटक चुनाव, 13 को नतीजे

गौरतलब है कि कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को घोषित होंगे. मौजूदा विधानसभा में इस क्षेत्र में जनता दल (सेक्युलर) 24 सीटों, कांग्रेस 18 जबकि भाजपा 15 सीटों का प्रतिनिधित्व करती है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola