बीच सड़क पर पति की छाती पर चढ़ बैठी पत्नी, कुटाई का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
पत्नी ने पति को मारा सड़क पर लेटाकर.
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video: एक पत्नी का अपने पति को सड़क पर गिराकर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि पति-पत्नी आपस में सड़क पर खड़े होकर मारपीट कर रहे हैं, जिसमें महिला अपने पति पर भारी पड़ रही है. देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई पति-पत्नी के झगड़े और मारपीट का वीडियो वायरल होता है. ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पति की छाती पर बैठकर सड़क पर उसे गिराकर मार रही है. दरअसल, पति-पत्नी स्कूटर पर बैठकर घूमने जा रहे थे, लेकिन जाते-जाते रास्ते में ही दोनों की लड़ाई शुरू हो गई. झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट पर उतर आए.

विज्ञापन

वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले पति सड़क के किनारे स्कूटर खड़ा कर देता है, फिर दोनों पति-पत्नी सड़क पर खड़े होकर लड़ने लगते हैं. लड़ते-लड़ते दोनों एक-दूसरे का बाल पकड़कर खींचने लगते हैं. दोनों की लड़ाई में कभी पति अपनी पत्नी पर भारी पड़ता है तो कभी पत्नी अपने पति पर भारी पड़ती है.एक पल ऐसा आया जब पत्नी ने अपने पति को सड़क पर गिरा दिया और उस पर चढ़ गई, फिर गुस्से में मारना शुरू कर दिया. दोनों की मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: पुलिस स्टेशन में घुसकर बंदर ने दारोगा को दिया हेड मसाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola