Viral Video : जल्दी हार मानने वालों को इस कुत्ते से लेनी चाहिए सीख, 37 सेकंड का वीडियो दिल जीत लेगा

Updated:
विज्ञापन
Dog Viral Video

Dog Viral Video

Viral Video : 37 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक कुत्ता नजर आ रहा हैं इसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. देखें क्या खास है इस वीडियो में.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कुत्ता नजर आ रहा है जो सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश करता है. पहले कुछ प्रयास में उसे सफलता नहीं मिलती है. इसके बाद भी वह लगातार प्रयास जारी रखता है. पहले क्छ प्रयास में वह एक सीढ़ी चढ़कर गिर जाता है. इसके बाद फिर वह खड़ा होता है और ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है. अंतत: उसे कामयाबी मिलती है और वह छत तक पहुंच जाता है. छत पर पहुंचने के बाद वह अपनी खुशी पूंछ हिलाकर जाहिर करता है. ऐसा लग रहा है कि कुत्ते का मालिक छत पर है जिसके पास जाने को वह बेताब है. देखें वीडियो.

वीडियो को देखकर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा–हर सुबह एक नया मौका देती है,बस कदम बढ़ाइए…क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. एक्स यूजर लगातार रिएक्शन देते हुए लिख रहे हैं–सही कहा आपने. 37 सेकंड का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola