चोर घर में घुसा था हीरो बनकर, घरवालों ने दी ऐसी सजा कि निकला भीगी बिल्ली बनकर!

Updated:
विज्ञापन
चोर घर में घुसा था हीरो बनकर, घरवालों ने दी ऐसी सजा कि निकला भीगी बिल्ली बनकर!
woman bath thief with cold water

Viral Video: घर में चोरी करने आए चोर को घर वालों ने ठंडे पानी से नहलाया. साथ ही वीडियो भी बनाया. चोर का ठंड से कांपते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप भी देखिए यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: आपने कभी सोचा यदि कभी आपके घर में कोई चोर घुसा तो आप क्या करेंगे? ऐसी स्थिति में आमतौर पर लोग पुलिस में शिकायत दर्ज करते हैं. लेकिन इस परिवार ने जो किया, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक चोर रात के समय घर में चोरी करने के लिए घुसता है, जिसे घर के लोग देख लेते हैं और पकड़कर कुर्सी पर बैठा देते हैं. चोर को पुलिस के हवाले करने से पहले घर वाले उसे सबक सिखाने का फैसला करते हैं, जिसके लिए वे एक ऐसी तरकीब अपनाते हैं, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

घर वाले चोर को कुर्सी पर बैठाते हैं और ठंडा पानी लेकर आते हैं. घर वाले एक-एक कर कुर्सी पर बैठे चोर के ऊपर ठंडा पानी डालने लगते हैं. ठंडा पानी जैसे ही चोर के शरीर पर पड़ता है, वह ठंड से चिल्लाने लगता है और उनसे रुकने को कहता है. लेकिन घरवाले उसकी बात नहीं मानते हैं और उस पर पानी डालते रहते हैं. जिसके बाद चोर ठंड से कांपने लगता है और माफी मांगता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @Sigmmaclub नाम के अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बूढ़ी दादी का जलवा! 82 की उम्र में ऐसी ताकत कि देखने वाले भी हैरान

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola