Viral Video : अरे क्या चोर बनेगा रे तू! वीडियो देखकर पक्का हंस देंगे आप

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Thief
Viral Video Thief

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक चोर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें चोर बाइक का लॉक तोड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है. देखें ये मजेदार वीडियो आप भी.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक चोर नजर आ रहा है जो बाइक का लॉक तोड़ता नजर आ रहा है. इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा– ‘’चोर गाड़ी का लॉक तोड़ रहा है, गाड़ी मालिक बालकनी से वीडियो बना रहा है. चोर ने गाड़ी मालिक को देख भी लिया फिर भी अपने काम को नहीं रोका. गाड़ी का लॉक मजबूत था इसीलिए हार मान कर चोर भाग गया.’’वीडियो में नजर आ रहा है कि लॉक नहीं टूटने पर चोर गाड़ी छोड़कर भाग जाता है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. देखें क्या हे वीडियो में.

वायरल वीडियो में बाइक के मालिक की आवाज पीछे से आ रही है. जब चोर लॉक तोड़ने की कोशिश कर रहा था तो गाड़ी का मालिक कहता है- टूट गया..चालू हो गई. इसपर चोर ऊपर देखता है. मालिक कहता है- इधर देख छोटे..बाइक के हैंडल को जब चोर पैर मारकर तोड़ने लगता है तो आवाज आती है- स्टार्ट हो गई छोटे…इसके बाद चोर वहां से भाग खड़ा होता है.

यह भी देखें : Watch Video : प्रदर्शनकारी या लुटेरे! मुर्शिदाबाद में लूट ली गई दुकानें, रातभर नहीं सो पाए लोग

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola