Viral Video: भेड़ चराते थे मां-बाप, बेटा बना IPS ऑफिसर, वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

Updated:
विज्ञापन
shepherd father son become ias officer

shepherd father son become ias officer

Viral Video: बेटे के UPSC की परीक्षा पास करने की खुशी में पिता ने नम आंखों के साथ उसे सम्मानित करते हुए पगड़ी बांधी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि पिता के इस तरह सम्मानित करने पर बेटा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती और फूट-फूट कर रोने लगता है. आप भी देखिए इस भावुक कर देने वाले वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: हर मां-बाप का सपना होता है कि वह अपने बच्चे को खुश और कामयाब होते देखे. वहीं बच्चों का भी सपना होता है कि वह एक दिन कुछ ऐसा कर दिखाएं जिससे उनके माता-पिता को उन पर गर्व हो. ऐसे ही अपने बेटे के लिए सपना देख रहे एक पिता और उन सपनों को पूराकर के दिखाने वाले बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं.

बेटे ने पूरा किया मां-बाप का सपना

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग पिता अपने बेटे के सिर पर पगड़ी बांध रहे हैं. वहीं बाकी लोग फूलों की माल पहनाकर युवक को सम्मानित कर रहे हैं. सभी लोगों की आंखों में आंसू हैं और हो भी क्यों न, उनके बेटे ने भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल की है. युवक के माता-पिता भेड़ चराने और बेचने का काम करते हैं. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने बेटे को बेहतर पढ़ाई मिल सके इसके लिए संघर्ष में बिता दिया. बेटे ने भी अपने मां-बाप का सपना पूरा करने के लिए जी-जान लगाकर मेहनत की. जिसके बाद जब बेटा IAS ऑफिसर बनकर घर लौटा तो मां-बाप की आंखे खुशी के आंसुओं से भर गए. वीडियो में नजर आ रहा है जब बुजुर्ग बाप अपने बेटे के सिर पर पगड़ी बांध रहा है, तब उसकी आंखों में अलग ही चमक है. दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं और आस-पास खड़े सभी लोग बधाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़े: Watch Video : इंतजार करती रहेगी दुल्हन, दूल्हा नहीं पहुंच पाएगा पाकिस्तान, शैतान सिंह की शादी खतरे में

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola