Viral Video : साली ने चुराए जूते, जीजा पहुंचा थाने

Viral Video : एक अजीब मामला सामने आया है. बिजनौर में देहरादून से दूल्हा शादी करने आया था. इसके बाद वह थाने चला गया. वीडियो में देखें आखिर क्या है मामला.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि एक युवक अपनी व्यथा सुना रहा है. इस वीडियो को Narendra Pratap @hindipatrakar नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया.
वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा– साली की जूता चुराई का शिकार दुल्हा! बिजनौर में देहरादून से दूल्हा साबिर दुल्हन को ब्याहने आया था. साली ने जूता चुराई का नेग 50 हजार रुपये मांगा. दूल्हे ने मोलतोल के बाद सिर्फ 5 हजार रुपए दिए. तभी किसी ने दूल्हे को भिखारी कह दिया. दूल्हे मियां नाराज हो गए. दुल्हन को साथ ले जाने से इंकार कर दिया. मान-मनोव्वल से बात नहीं बनी तो दुल्हन के घरवालों ने गुंडे इकट्ठे करके बारात को बंधक बना लिया. दूल्हे मियां के पिताजी, दादाजी, हाजी जी, भाईजान, जीजाजी सब पीटे गए. घंटों बाद पुलिस ने आकर दूल्हे मियां को खानदान समेत रिहा कराया. अब दूल्हे मियां थाने में खड़े होकर अपने ऊपर हुए जुल्म को बयान कर रहे है. देखें वीडियो
साली की जूता चुराई का शिकार दुल्हा!#बिजनौर में आज देहरादून से दूल्हा साबिर दुल्हन को ब्याहने आया था. साली ने जूता चुराई का नेग ₹50 हजार मांगा. दूल्हे ने मोलतोल के बाद सिर्फ ₹5 हजार रुपए दिए
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 6, 2025
तभी किसी ने दूल्हे को "भिखारी" कह दिया. दूल्हे मियां नाराज हो गए. दुल्हन को साथ ले… pic.twitter.com/pNM83eXhGl
यह भी पढ़ें : Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए