Viral Video: दिल्ली मेट्रो बैठकर पी शराब? खाया अंडा, वीडियो वायरल हुई तो सामने आया सच
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Apr 2025 2:10 PM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स दिल्ली मेट्रो में बैठकर शराब पीता नजर आ रहा. शराब के साथ वो अंडा भी खा रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स दिल्ली मेट्रो में बैठकर शराब जैसा कुछ पी रहा है, साथ ही अंडा खा रहा है. वायरल वीडियो दिल्ली के किस लाइन का वीडियो है यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेट्रो की सीट में बैठा यह शख्स एक गिलास में शराब के जैसे दिखने वाला कुछ पेय पदार्थ पी रहा है. इसके बाद वो अंडा भी खाता है. सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा.
वीडियो में क्या है?
वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो तेज गति से चल रही है. अपनी सीट में बैठा शख्स शराब जैसी दिखने वाली चीज पी रहा है. फिर वो अपने बैग से एक उबला हुआ अंडा निकलता है. मेट्रो में ही वो अंडे को छीलता है और खाने लगता है. अंडे के छिलके को अपने अपने बैग से निकाले एक छोटी सी प्लास्टिक के बैग में रख लेता है. सामने की सीट पर बैठा कोई शख्स ने वीडियो बनाया है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया में जमकर कलेश मचा हुआ है.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @thakurbjpdelhi के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को करीब 3 लाख लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दर्ज की है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘दिल्ली मेट्रो में बस यही देखना बाकी रह गया था.’
कई यूजर्स ने किया है कमेंट
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक शख्स ने लिखा कि ‘इस वीडियो में क्या गलत है? क्या कोई विनम्रता से समझा सकता है? उसने बिना किसी को परेशान किए कुछ ड्रिंक और उबला हुआ अंडा खाया और कोई गड़बड़ी नहीं की? समझ में नहीं आता कि लोग इस पर क्यों नाराज हो रहे हैं?’वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘कुछ भी हो बंदा सफाई के प्रति कितना जागरूक है.. फर्श पर गिरे छिलके को भी उठाकर बैग में डाला.. आप कभी ठेके पर जाओ.. लोग कैसे लाइन मे लगते हैं..कोई लाइन नहीं तोड़ता.. देश की अर्थव्यवस्था भी यही चला रहे. इतना तो उनका अधिकार बनता है.. ये मेट्रो भी उन्हीं के दारू के पैसे से आयी.’
क्या है वीडियो की सच्चाई?
सोशल मीडिया जो वीडियो वायरल हो रहा है उसपर खुद उसी शख्स से सफाई देते हुए कहा कि जिसे शराब समझा रहा है असल वो Appy Fizz जूस है. उस शख्स ने साफ कर दिया वो शराब नहीं पी रहा था. यह वीडियो पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @foodrepublicindia के हैंडल से पोस्ट किया गया था, जो बाद एक्स पर काफी तेजी से वायरल हुआ.
Also Read:
Viral Video: हैप्पी टाइम! मादा ऊदबिलाव का अपने बच्चे के साथ पानी में मस्ती, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video: दिनदहाड़े महिला से छिनतई, ऐसी शर्मनाक करतूत देख फट जाएगा कलेजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










