Viral Video: शिकार हाथ से छूटा तो गुस्सा दिखाने लगा मगरमच्छ, रिएक्शन देख आ जाएगी हंसी, बाल-बाल बचा जेब्रा

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि एक मगरमच्छ अपने हाथ से निकल गए शिकार के लिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है. हाथ में आया शिकार के निकल जाने पर मगरमच्छ पानी में अपने हाथ पटक कर गुस्से का इजहार कर रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: क्या शिकार हाथ से निकल जाने पर कोई जानवर गुस्से से रिएक्शन करता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक मगरमच्छ अपने हाथ से निकल गए शिकार के लिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है. हाथ में आया शिकार के निकल जाने पर मगरमच्छ पानी में अपने हाथ पटक कर गुस्से का इजहार कर रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मगरमच्छ को आया गुस्सा

अपने शिकार को हाथ से निकलता देख मगर को इतना गुस्सा आया की वो पानी में हाथ पैर पटकने लगा. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख है कि पानी से भरे एक सरोवर को जेब्रा धीरे-धीरे पार कर रहा है. थोड़ी देर में वो किनारे पर पहुंच गया. जैसे ही वो तट पर आया पीछे से अपना जबड़ा फैलाए बड़ा सा मगरमच्छ आ गया. लेकिन, इतनी देर में जेब्रा उसकी पहुंच से बाहर चला गया. शिकार को बचकर निकलते देख मगरमच्छ का गुस्सा सामने आ गया.

ट्रेंड कर रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर किया है. हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘जेब्रा को नहीं पता कि वो आज कितना लकी साबित हुआ है.’ एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिख ‘मगर आज घर जाकर अपने बच्चों से कहेगा कि आज उनके लिए कोई डिनर नहीं है.’ सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक कमेंट आ रहे हैं. कई लोगों ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन जाहिर किया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola