Viral Video: देखते ही देखते सांप ने निगल लिया पूरा अंडा, वीडियो देखकर फटी रह जाएगी आंखें

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक छोटे से भूरे रंग के सांप ने एक बड़े अंडे को पूरा निगल लिया. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक अंडे को अपने हाथों में लिया हुआ है. इसी दौरान एक सांप सरकता हुआ वहां आया, और अंडे को अपने मुंह से पकड़ लिया. धीरे-धीरे कर सांप ने पूरे अंडे को निगल लिया.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटे से सांप ने पूरा का पूरा अंडा निगल लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अचंभित हैं. यूजर्स को अचरज हो रहा है कि अपने मुंह से भी बड़े साइज के अंडे को इस सांप ने कैसे निगल लिया.

वीडियो देखकर भी नहीं होगा यकीन!

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक छोटे से भूरे रंग के सांप ने एक बड़े अंडे को पूरा निगल लिया. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक अंडे को अपने हाथों में लिया हुआ है. इसी दौरान एक सांप सरकता हुआ वहां आया, और अंडे को अपने मुंह से पकड़ लिया. धीरे-धीरे कर सांप ने पूरे अंडे को निगल लिया. अंडे को खाने के बाद उसके गले में अंडे की आकृति भी उभरती दिख रही है.

सोशल मीडिया पर वीडियो कर रहा ट्रेंड

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है. वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है. कई लोगों ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने सवाल करते हुए पूछा कि यह इसे पचाएगा कैसे? एक और यूजर ने लिखा ‘क्या यह सांप का ही अंडा है.’ एक और यूजर्स ने लिखा ‘यह तो कमाल की बात है! सांपों की खाने की आदतें भी अनोखी होती हैं!’ कई यूजर्स ने वीडियो देखकर अमेजिंग लिखा है. कुछ यूजर्स ने वीडियो डालकर अपना रिएक्शन जताया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola