Viral Video: सब्जियों को नाली में धोकर बेच रहा था शख्स, देखें वीडियो वायरल

Viral Video: आपने कभी सोचा है जो खाना हम खाते हैं, वह किस तरह से धोया जाता है, अगर नहीं तो, सब्जीवाले का नाली के पानी से सब्जियों को धोने का यह वीडियो आपको हैरान कर देगा और सोचने पर मजबूर कर देगा.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जो वो खाना घर में बना कर खा रहे हैं, क्या वह खाने लायक भी है? जी हां, हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे सब्जी वाले की. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नाली के किनारे सब्जियों को रखकर खड़ा है. इसके बाद वह नाली के अंदर घुसकर बाल्टी की मदद से पानी निकालता है. वही गंदे नाली के पानी से सब्जियों को धोने लगता है. वीडियो में व्यक्ति को बिना किसी के स्वास्थ्य की चिंता किए लगातार नाली से पानी निकालकर सब्जियों पर डालते देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह घटना मुंबई के उल्हासागर कैंप-2 के खेमानी नगर की है. अब इस वीडियो को देख लोगों के मन में सवाल है कि बाहर का खाना पौष्टिक नहीं माना जाता है, वहीं घर में बनाने के लिए भी तो बाहर से ही सामान आता है. वह सामान यदि ऐसा है तो व्यक्ति भला क्या खाए. सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट किया है @sirajnoorani ने X प्लेटफॉर्म पर.
#Ulhasnagar | Vegetables washed in sewer water in Ulhasnagar; Incidents in Khemani Market area pic.twitter.com/i1z5SkkSVJ
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) February 28, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए