Viral Video : अरे ये तेंदुआ है या इंसान, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Updated:
विज्ञापन
Leopard Standing on two legs

Leopard Standing on two legs

Viral Video : इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया यूजर ने न केवल बार-बार शेयर किया, बल्कि उस पर मजेदार कमेंट भी किया. कुछ लोगों ने तेंदुए और प्रकृति की सुंदरता की सराहना की, तो वहीं कुछ की वीडियो देखकर हंसी छूट गई. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक तेंदुआ इंसानों की तरह दो पैरों पर खड़ा दिखाई दिया. यह विशाल जानवर काफी देर तक पिछले पैरों पर खड़ा रहा और सामने के खेत में अपने शिकार की तलाश करता नजर आ रहा है. यह अनोखा नजारा कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस अद्भुत दृश्य को बार-बार देख और शेयर कर रहे हैं, और तरह-तरह की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

सफारी के दौरान दिखा दुर्लभ नजारा

सफारी प्रेमी मैरी टार्डन ने वीडियो को कैमरे में कैद किया. तेंदुए इसमें दो पैरों पर खड़ा होकर आसपास के इलाके पर नजर रखता दिखाई दे रहा है. यह वीडियो सबसे पहले फेसबुक पर फेमस पेज ‘Latest Sightings – Kruger’ द्वारा शेयर किया गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ एक खेत की ओर लगातार ध्यान लगाए खड़ा है. अचानक एक पल में वह अपने पिछले दोनों पैरों पर खड़ा हो जाता है और अपनी पीठ सीधी करते हुए और भी लंबा दिखाई देने लगता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola