Viral Video : करणी सेना की रैली के लिए पुलिस के डंडे तैयार!

Updated:
विज्ञापन
karni sena swabhiman rally / UP Police
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video : उत्तर प्रदेश के आगरा में करणी सेना की स्वाभिमान रैली को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिस डंडे के साथ नजर आ रही है. देखें क्या है आखिर इस वायरल वीडियो में जिसे एक्स यूजर लगातार शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video : उत्तर प्रदेश के आगरा में करणी सेना की स्वाभिमान रैली हैं. इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पुलिसवाले डंडों के साथ नजर आ रहे हैं. Sachin Gupta @SachinGuptaUP नाम के एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा–आगरा पुलिस ने 1 हजार नए डंडे मंगवाए हैं. 1200 हेलमेट भी… 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना का प्रोग्राम है. 3 लाख लोगों के आने का दावा है. करणी सेना ने सबको “एक झंडा–एक डंडा” लाने को कहा है. पुलिस भी पूरी तरह तैयार है. देखें वायरल वीडियो.

विज्ञापन

रैली में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शहर के प्रमुख स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन के आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है. बारिश और आंधी से कार्यक्रम का मंच रात में क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अब युद्धस्तर पर उसे दोबारा तैयार किया गया. रैली दोपहर 12 अप्रैल यानी शनिवार को है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola