शिमला का IGMC अस्पताल बना अखाड़ा, भिड़ गए डॉक्टर और मरीज, जमकर चले लात-घूसे, Video

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Dec 2025 6:48 PM

विज्ञापन

डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट , फोटो- @NCIBHQ

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर इलाज छोड़ मरीज की पिटाई कर रहे हैं. वो उसके चेहरे पर मुक्का मारते नजर आ रहे हैं. इधर, अपने बचाव में मरीज ने भी डॉक्टर पर पैरों से हमला किया.

विज्ञापन

Viral Video: शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में अचानक से माहौल गर्म हो गया. एक डॉक्टर और मरीज के बीच अचानक से मारपीट हो गई. घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक डॉक्टर मरीज पर घूंसे बरसाता दिखाई दे रहा है. जबकि, मरीज डॉक्टर पर अपने पैरों से हमला करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में डॉ. राघव नरूला को मरीज अर्जुन सिंह के चेहरे पर मुक्का जड़ते देखा जा सकता है. इसके बाद शिमला के कुपवी निवासी अर्जुन को भी डॉ. राघव को लात-घूसे मारते देखा जा सकता है.

इस बात से मरीज और डॉक्टर में छिड़ा विवाद

IGMC अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट का कारण महज एक शब्द हैं. अस्पताल के पल्मोनरी वार्ड में तू कहकर संबोधित किए जाने पर आपत्ति जताने को लेकर एक रेजिडेंट डॉक्टर और मरीज के बीच विवाद बढ़ा जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मारपीट करने वाला डॉक्टर निलंबित

घटना के बाद मंगलवार को अस्पताल प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर राघव नरूला को तुरंत निलंबित कर दिया है. वहीं चोपल विधानसभा क्षेत्र के सर्वदलीय मंडल ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर डॉ. राघव और उनके एक सहयोगी को बर्खास्त करने की मांग की है. चोपल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि इस घटना ने राज्य को शर्मसार किया है. उन्होंने कहा- मारे यहां तो घायल दुश्मन को भी न पीटने की संस्कृति है. एक डॉक्टर की ओर से किया गया यह कृत्य शर्मनाक है. विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि डॉ. राघव का निलंबन काफी नहीं है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए. साथ ही उनके खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा चलाया जाना चाहिए.

तू कहने से बढ़ा विवाद

डॉक्टर ने जिस पेशेंट से मारपीट की उनका नाम अर्जुन है. उन्होंने घटना को लेकर बताया- वह ब्रॉन्कोस्कोपी कराने के लिए आईजीएमसी गए थे और प्रक्रिया के बाद उसे सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई. उन्होंने कहा विवाद तब शुरू हुआ, जब डॉ. राघव ने उससे उसकी मेडिकल रिपोर्ट मांगी. अर्जुन के अनुसार- डॉ. राघव ने मुझे ‘तू’ कहकर संबोधित किया. मुझे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और मैं ऑक्सीजन देने के लिए कह रहा था. मैंने डॉ. राघव के तू कहने पर आपत्ति जताई. वह उम्र में मुझसे छोटे हैं, इसलिए मैंने उनसे कहा कि उन्हें तू की जगह तुम शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए. अर्जुन ने आरोप लगाया कि जब उसने डॉ. राघव से पूछा कि क्या वह अपने परिवार से भी इसी तरह से बात करते हैं, तो वह भड़क गए और उसे मुक्का मारने लगे.

Also Read: Viral Video: सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई, रोंगटे खड़े कर देगा 17 सेकंड का वायरल वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola