Viral Vide: वजन से हिली ऊंट की दुनिया, गिरते-गिरते बचे पति-पत्नी, देखें फनी वीडियो

Updated:
विज्ञापन
husband wife funny camel ride
husband wife funny camel ride

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी का ऊंट की सवारी करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे हैं. आप भी देखिए इस वीडियो में ऐसा क्या खास है जो कि यह सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक पति-पत्नी को ऊंट की सवारी करते हुए देखा जा सकता है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ऊंट के सामने खड़े हैं. ऊंट उन्हें अपनी पीठ के ऊपर बैठाने के लिए नीचे बैठता है. दोनों आराम से चढ़कर उसके ऊपर बैठ जाते हैं.

लेकिन जैसे ही ऊंट उठने की कोशिश करता है, वह दोनों के वजन के कारण लड़खड़ाने लगता है, जिससे दोनों गिरने की अवस्था में आ जाते हैं. लेकिन फिर भी वह न तो ऊंट को छोड़ने का नाम लेते हैं और न ही उसे नीचे उतरने का नाम लेते हैं. ऊंट बेचारा उनके वजन से परेशान जैसे-तैसे खुद को संभालने की कोशिश करता है लेकिन संभाल नहीं पाता है. ऊंट और उसकी पीठ पर बैठे पति-पत्नी की जंग चलती रहती है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बिल्ली को स्काई डाइविंग करवाने पहुंचा मालिक, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola