Viral Video: Swimming पूल में हिप्पो ने दिखाया जलवा, उछल-उछलकर तैरते हुए वीडियो वायरल 

Updated:
विज्ञापन
Viral video hippo dive in swimming pool
Viral video hippo dive in swimming pool

Viral Video: हिप्पो का एक बहुत प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें हिप्पो को एक प्रोफेशनल तैराक की तरह डाइव करके तैरते देखा जा सकता है. अगर आप जानना चाहते हैं कि हिप्पो स्विमिंग पूल में तैरता कैसे हैं, तो देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: आपने चिड़ियाघरों में हिप्पो को जरूर देखा होगा. यह स्वभाव से काफी शांत होते हैं, लेकिन यदि इन्हें कोई गुस्सा दिलाए, तब तो उसकी खैर नहीं. सोशल मीडिया पर हिप्पो का एक बहुत प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें हिप्पो को स्विमिंग पूल में तैरते हुए देखा जा सकता है. उसकी डाइविंग स्किल्स इतनी बेहतरीन हैं कि बड़े-बड़े तैराकों को पीछे छोड़ दे.

हिप्पो ने दिखाया बेहतरीन डाइविंग स्किल्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिप्पो पूल के एकदम किनारे आता है और अपने दांतों की मदद से किनारे पर लगी रेलिंग को पकड़ता है. इसके बाद वह उसके सहारे अपने दो पैरों को जमीन पर रखता है और खुद को हवा में उठाता है. देखते ही देखते हिप्पो रेलिंग को छोड़कर एकदम सीधा खड़ा हो जाता है और उसी अवस्था में पीछे की ओर किसी प्रोफेशनल तैराक की तरह डाइव करता है. डाइव के दौरान हिप्पो अपने दोनों पैरों को शरीर के सटा देता है और अपनी बेहतरीन स्किल को दिखाता है. यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: प्राण जाए पर मेकअप न जाए, बिमारी में भी सजना नहीं भूली दादी, अस्पताल में लिपस्किट लगाते हुए वीडियो वायरल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola