शादीशुदा प्रेमी ने किया शादी से इनकार, तो प्रेमिका ने पहुंचा दिया सीधे अस्पताल
Published by : Neha Kumari Updated At : 17 Apr 2025 10:24 AM

Viral video: जब पहले से शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया, तो महिला ने प्रेमी को घर बुलाकर डंडों से खूब पिटवाया, जिससे व्यक्ति के शरीर की 15 हड्डियां टूट गईं. जिसके बाद व्यक्ति का अस्पताल में रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.
Viral video: हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अस्पताल के बेड पर लेटा हुआ है. व्यक्ति के दोनों हाथों और पैरों में प्लास्टर लगा हुआ है और वह फूट-फूट कर रो रहा है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने जब अपनी प्रेमिका से शादी के लिए इंकार कर दिया, तो प्रेमिका ने व्यक्ति को अपने घर बुलाकर लोगों से पिटवाया. इससे व्यक्ति के दोनों हाथ-पैर टूट गए. इसके अलावा भी शरीर में 15 जगह फ्रैक्चर आया है. व्यक्ति का इलाज पिछले 17 दिनों से फरीदाबाद के अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति का नाम गुलशन है और 2019 से इनका संबंध गुंजन नाम की महिला के साथ चल रहा था. हालांकि दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं. व्यक्ति का 2015 में अरेंज मैरिज हुआ था और उनके तीन बच्चे भी हैं. वहीं महिला ने लव मैरिज किया था और उनका भी एक 10 वर्षीय बच्चा है.
A woman in Faridabad brutally #assaulted her boyfriend, Gulshan Bajarangi, after he refused to marry her.
— Mayank Burmee (@BurmeeM) April 16, 2025
She had his arms and legs broken, resulting in 13 fractures. He has been hospitalised for the past 17 days. pic.twitter.com/MRk0HhWkLb
व्यक्ति के अनुसार, दोनों को पहले से एक-दूसरे के शादीशुदा होने की जानकारी थी. इसके बावजूद दोनों संबंध में आए. 5 वर्ष तक उनका संबंध अच्छा चला, लेकिन अचानक महिला उनसे शादी करने की मांग करने लगी. जिस पर व्यक्ति ने इंकार कर दिया. साथ ही अपनी प्रेमिका को दिए हुए 21 लाख रुपये वापस मांगे, जिस पर महिला को गुस्सा आ गया. महिला ने फोन कर पैसे देने के बहाने गुलशन को घर बुलवाया और अपने माता-पिता और भाई से खूब पिटवाया.
व्यक्ति का कहना है कि वह अपने 3 बच्चों और पत्नी के साथ ही रहना चाहता है. वहीं महिला का अपने पति के साथ तलाक का मामला चल रहा है. इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया है.
यह भी पढ़े: Viral Video: लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने दी ऐसी सजा कि लंगड़ाने लगे अपराधी, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए