छोटी उम्र में बड़ी जिम्मेदारी, नहीं मिली एंबुलेंस सेवा तो ठेले पर पिता को पहुंचाया अस्पताल 

Updated:
विज्ञापन
BOY TAKE HIS FATHER TO HOSPITAL IN TRACTOR TROLLY
BOY TAKE HIS FATHER TO HOSPITAL IN TRACTOR TROLLY

Viral Video: एक बच्चा अपनी मां के साथ अपने पिता को ठेले पर खींचते हुए अस्पताल लेकर जाता है. नंगे पांव अपने पिता को अस्पताल पहुंचाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा अपने पिता को ठेले पर सुला कर अस्पताल लेकर जा रहा है. उसके साथ उसकी मां भी हैं, जिनकी आंखों में आंसू हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है, जहां एक बच्चा अपनी मां के साथ ठेले पर अपने बीमार पिता को खींचते हुए अस्पताल पहुंचा.

दरअसल, बच्चे के पिता की तबीयत कई दिनों से खराब थी. वह कई दिनों से दवा खा रहे थे, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया. जिसके बाद एक दिन अचानक उनकी तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो जाती है कि उन्हें होश तक नहीं रहता है. वह बेजान बिस्तर पर सोए रहते हैं. इसके बाद उनके घर वाले उन्हें अस्पताल लेकर जाने का फैसला करते हैं, लेकिन उन्हें कोई भी गाड़ी नहीं मिलती है. आखिर में बच्चा खुद अपने पिता को ठेले पर लेटाकर अस्पताल लेकर जाता है. मां उसके साथ नंगे पांव दौड़-दौड़ कर चलती है, ताकि जितना जल्दी हो सके उन्हें अस्पताल में ले जाया जा सके. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral video: वाह रे प्यार, सूटकेस में प्रेमिका, हॉस्टल में एंट्री

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola