Viral Video: काला खट्टा या ऑरेंज फ्लेवर, रास्ते पर गोला बेचते दिखे डोनाल्ड ट्रंप? जानिए क्या है सच्चाई

Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Apr 2025 9:31 AM

विज्ञापन
donald trump sale gola on street know truth
donald trump sale gola on street know truth

Viral Video: डोनाल्ड ट्रंप का सड़क के किनारे खड़े होकर गोला बेचने का वीडियो सामने आया है. इसमें उन्हें कुरता और पजामा पहनकर गाना गाते हुए लोगों को गोला देते देखा जा सकता है. इस वीडियो के पीछे की सच्चाई जानने के लिए देखिए यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: आपने कभी सोचा है कि विश्व के बड़े नेता कभी किसी दिन आपको आम आदमी की सड़कों पर खड़े दिख जाएं, वह भी गोला बेचते हुए, तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? लाजमी है कि आप शायद हैरान हो जाएं और रास्ते पर खड़े होकर उन्हें देखें या वीडियो बनाएं. ठीक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा.

वीडियो में नजर आ रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रास्ते पर खड़े होकर गोला बेच रहे हैं. उन्होंने नीले रंग का कुरता और पजामा पहन रखा है और रास्ते पर गाना गाते हुए गोला बेच रहे हैं. जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. साथ ही सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप ऐसा क्यों कर रहे हैं?

क्या है सच्चाई?

आपको बता दें कि यह वीडियो ट्रंप का नहीं है. दरअसल, वीडियो में सड़क पर गोला बेचते दिख रहा आदमी कोई और ही है. लेकिन देखने में वह बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप की तरह लगता है. पहली बार यदि कोई यह वीडियो देखेगा तो उसे पता ही नहीं चलेगा कि यह डोनाल्ड ट्रंप नहीं बल्कि कोई और है. एकदम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह दिखने वाले इस व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चला है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने पूरा कमेंट सेक्शन तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स से भर दिया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @grafidon नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : मंदिर परिसर में चले लात-घूंसे, वजह जानकार रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola