Viral Video: एस्केलेटर पर कुत्ते की मस्ती, वायरल वीडियो ने मचाया धमाल

एस्केलेटर पर मस्ती करता कुत्ता
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अनोखी है. यहां हमेशा कुछ न कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, जिस देखकर हंसी कंट्रोल नहीं होती है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इस समय सबसे तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कुत्ते की मस्ती देखा जा सकता है. वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. तो आइये आपको वीडियो के बारे में बातते हैं.
Viral Video: वीडियो में कुत्ता बिंदास अंदाज में एस्केलेटर पर चढ़ता नजर आता है, मानो वो कोई जॉय राइड पर निकला हो. ऊपर पहुंचकर ये क्या? कुत्ता रुकने के मूड में नहीं है. वो फिर से एस्केलेटर पर सवार होकर नीचे की ओर फिसलता है, और फिर बिना रुके दोबारा ऊपर चढ़ जाता है. बस, यूं ही ऊपर-नीचे, ऊपर-नीचे, ये कुत्ता अपनी मस्ती में एस्केलेटर को अपना खेल का मैदान बना लेता है. उसका ये चुलबुला अंदाज देखकर हंसी रोक पाना नामुमकिन है.
कुत्ते की मस्ती कैमरे में कैद
एस्केलेटर पर चढ़कर मस्ती करते कुत्ते का वीडियो उसके मालिक ने ही बनाया है. जिसे pubity नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. 18 अगस्त को पोस्ट किए गए वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक और कमेंट्स भी किया है. एक शख्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “एक अच्छी छुट्टी का अनुभव कुछ ऐसा ही होता है.” हालांकि कुछ लोगों ने इसे गलत बताया और एस्केलेटर पर कुत्ते के पैर फसने और हादसा होने को लेकर आगाह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










