Viral Video: बाबा का महिला के साथ ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
baba funny dance with women
baba funny dance with women

Viral video: बाबा का महिला के साथ फनी डांस करते हुए वीडियो सामने आया है. इसमें बाबा जी को उछल-उलछ अजीबो-गरीब अंदाज में महिला के साथ डांस करते देखा जा रहा है. आप भी देखिए बाबा जी के डांस का यह फनी वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बाबा का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा एक महिला के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं. बाबा गाने की धुन पर महिला के साथ ऐसे नाच रहे हैं मानो उन्हें कोई खजाना हासिल हो गया हो. महिला भी बाबा के साथ पूरी मस्ती के साथ झूमती दिख रही है. उसके ठीक पीछे बैंड वाले खड़े हैं जो ढोल बजा रहे हैं. इसके साथ ही बैकग्राउंड में “पापा जी पापा जी” गाना भी बज रहा है.

बाबा ने गेरुआ रंग के कपड़े पहन रखे हैं. वहीं महिला बैगनी रंग के कपड़े पहने हुए हैं. देखने से लगता है कि महिला विदेश से आई हुई है. सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने पूरा कमेंट सेक्शन मजेदार कमेंट से भर दिया. एक यूजर ने तो मजाकिया अंदाज में यह तक लिख दिया ‘बाबा को आज मिल गया उनके तपस्या का फल’.

यह भी पढ़े: Viral Video: बूढ़ी दादी का जलवा! 82 की उम्र में ऐसी ताकत कि देखने वाले भी हैरान

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola