Vijay Shah Remarks: कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले MP के मंत्री को गिरफ्तारी से राहत, HC में सुनवाई बंद
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 May 2025 3:21 PM
Supreme Court Kunwar Vijay Shah remarks (1)
Vijay Shah Remarks: कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में फंसे मध्य प्रदेश के मंत्री बीजेपी नेता विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से थोड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक के अपने अंतरिम आदेश को आगे बढ़ा दिया है. साथ ही कोर्ट ने हाई कोर्ट में कार्यवाही बंद करने का निर्देश दिया है और एसआईटी से रिपोर्ट मांगी है.
Vijay Shah Remarks: सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मीडिया को जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए बीजेपी नेता और एमपी के मंत्री कुंवर विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक के अपने अंतरिम आदेश को आगे बढ़ा दिया. सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के समक्ष लंबित कार्यवाही को भी बंद कर दिया क्योंकि शीर्ष अदालत इस मामले पर विचार कर रही है.
एसआईटी कर रही विजय शाह मामले की जांच
सुप्रीम कोर्ट ने डीआईजी पुलिस द्वारा प्रस्तुत स्थिति रिपोर्ट का अवलोकन किया जिसमें कहा गया है कि तीन आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी गठित की गई थी और 21 मई को जांच शुरू हुई थी. एसआईटी रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिक सामग्री एकत्र की गई है, गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं और जांच प्रारंभिक चरण में है.
Supreme Court extends its interim order on stay on BJP minister Kunwar Vijay Shah's arrest for his remarks against Colonel Sofiya Qureshi, who had briefed the media about Operation Sindoor against Pakistan
— ANI (@ANI) May 28, 2025
SC also closes the proceedings pending before the Madhya Pradesh High… pic.twitter.com/YewVy21HYO
सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को लगाई थी फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता विजय शाह की ‘भद्दी टिप्पणियों’ को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी और माफी मांगने के उनके तरीके पर असंतोष भी जताया था.
मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी, कहा- ‘भाषाई गलती’ की
कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी को ‘भाषाई गलती’ बताते हुए मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर माफी मांगी है. शुक्रवार को विजय शाह ने ‘एक्स’ पर लिखित माफीनामा पोस्ट किया. पत्र में कहा, “कुछ दिन पहले पहलगाम में हुए भीषण नरसंहार से मैं बहुत दुखी और परेशान हूं. मेरे मन में हमेशा से अपने देश के लिए बहुत प्यार और भारतीय सेना के लिए सम्मान रहा है. मेरे द्वारा कहे गए शब्दों ने समुदाय, धर्म और देशवासियों को ठेस पहुंचाई है, यह मेरी भाषाई गलती थी.” उन्होंने आगे कहा, “मेरा इरादा किसी धर्म, जाति या समुदाय को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का नहीं था. मैं भारतीय सेना, कर्नल सोफिया और सभी देशवासियों से अनजाने में कहे गए शब्दों के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं और एक बार फिर हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










