Vidhansabha Chunav : पंजाब में कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में कृषि-रोजगार समेत इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
Vidhansabha Chunav LIVE : विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. अधिकारी ट्रेंड किए जा रहे हैं. चुनावी दांव-पेंच के माहिर ‘धोबिया पछाड़’ की फिराक में हैं. सत्ता की स्याही जनता के हाथ है. बुद्धू बक्से में टनकारी मत पड़ेंगे. फिर भाग्य की पर्ची निकलेगी, मगर किसके… भविष्य के गर्त में है.
पंजाब में कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में कृषि-रोजगार समेत इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी जो घोषणापत्र जारी करेगी, वो कृषि, युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार एवं उद्योग पर केंद्रित होगा. पंजाब प्रदेश कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के प्रमुख बाजवा ने कहा कि हम घोषणापत्र तैयार करते हुए समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं का ध्यान रखेंगे.
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि वह AAP नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. अवैध खनन मामले में चन्नी के भतीजे सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता की ईमानदारी पर सवाल उठाए थे. चन्नी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले दूसरों की छवि बिगाड़ने के लिए उन पर बेबुनियाद आरोप लगाना केजरीवाल की आदत है.
पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली सूची
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पार्टी की इस सूची में किसान परिवारों के 12 नेताओं, 13 सिखों और आठ दलितों को टिकट दिया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा महासचिव व पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम और महासचिव तरुण चुग ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की.
पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम चन्नी को मिलेगी हार, अरविंद केजरीवाल का दावा
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कुछ सर्वेक्षणों का हवाला देते हुए दावा किया कि अगले महीने होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को उनके निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में हार का सामना करना पड़ेगा. दिल्ली के सीएम ने कहा कि चन्नी के एक रिश्तेदार के ठिकानों पर हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में करोड़ों रुपये की बरामदगी से लोग हैरत में हैं.
गोवा के लोक निर्माण मंत्री ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
गोवा सरकार के लोक निर्माण मंत्री दीपक पुष्कर ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि दीपक पुष्कर टिकट कटने से नाराज चल रहे थे और अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं.
चमकौर साहिब में हार का सामना करेंगे चन्नी: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कुछ सर्वेक्षणों का हवाला देते हुए दावा किया कि अगले महीने होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को उनके निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में हार का सामना करना पड़ेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि चन्नी के एक रिश्तेदार के ठिकानों पर हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में करोड़ों रुपये की बरामदगी से लोग हैरत में हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए