Video : बीजेपी और कांग्रेस प्रेमी-प्रेमिका, दोनों रात में चोरी-छिपे मिलते हैं, अरविंद केजरीवाल का तंज

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Jul 2025 1:09 PM

विज्ञापन

Arvind Kejriwal in Gujarat

Video : विसावदर की जीत के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों का रिश्ता बिल्कुल प्रेमी-प्रेमिका जैसा है. दोनों रात में चोरी-छिपे मिलते हैं. उनके बयान का वीडियो पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : विसावदर की जीत के बाद कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी के साथ–साथ कांग्रेस पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि विसावदर में AAP की जीत इस बात का संकेत है कि गुजरात की जनता अब बीजेपी से मुक्ति चाहती है. आज से पूरे गुजरात में “गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान” की शुरुआत हो रही है. आगे केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस का रिश्ता बिल्कुल प्रेमी-प्रेमिका जैसा है. दोनों रात में चोरी-छिपे मिलते हैं. देखें वीडियो.

गुजरात में है बीजेपी और कांग्रेस की मिलीभगत: अरविंद केजरीवाल

गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बीजेपी और कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप लगाया और भरोसा जताया कि लोग 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सत्ता में लाएंगे. उन्होंने कहा कि अब लोगों के पास आम आदमी पार्टी के रूप में एक मजबूत विकल्प है, जो पहले नहीं था. हाल ही में विसावदर उपचुनाव में आप नेता गोपाल इटालिया की जीत से वह काफी उत्साहित हैं. केजरीवाल गुजरात में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे.

केजरीवाल ने कहा कि यह महज संयोग नहीं है कि इटालिया की जीत का अंतर 2022 में इस सीट से जीतने वाले पिछले आप विधायक से तीन गुना अधिक था. केजरीवाल ने कहा,‘‘अक्सर देखा जाता है कि सत्ता में रहने वाली पार्टी उपचुनाव जीत जाती है. बीजेपी ने (भी) हर संभव कोशिश की, लेकिन गोपाल इटालिया विजयी हुए. मेरा मानना ​​है कि यह भगवान का संदेश है. भगवान हम सभी से कुछ कहना चाह रहे हैं.’’

2027 में एक नई पार्टी सत्ता में आएगी : केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने गुजरात पर 30 साल तक शासन किया. बीजेपी ने 30 साल (1995 से) शासन किया. अब समय का पहिया घूम गया है और बीेजपी के जाने का समय आ गया है. 2027 में एक नई पार्टी सत्ता में आएगी, जो ईमानदार और देशभक्त होगी. आप सत्ता में आएगी और लोगों के लिए काम करेगी.’’

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola