Very Heavy Rain: बारिश और आंधी-तूफान से भारी तबाही, असम- कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, 5 की मौत, IMD अलर्ट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 May 2025 3:36 PM

विज्ञापन

Karnataka Heavy Rain

Very Heavy Rain: बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश हो रही है. असम, कर्नाटक और सिक्किम में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. आईएमडी ने सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग का कहना है कि बाढ़, भूस्खलन और यात्रा में व्यवधान का खतरा है.

विज्ञापन

Very Heavy Rain: असम की राजधानी गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण कई सड़कों और रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर के कुछ इलाकों में लोगों को घुटनों तक पानी में चलते देखा गया जबकि कई इलाकों में पानी का स्तर सीने तक पहुंच गया. चिड़ियाघर रोड, नवीन नगर, हतीगांव, गणेशगुरी, गीता नगर, मालीगांव, हेदायतपुर, गुवाहाटी क्लब, उलुबारी, लाचित नगर, चांदमारी और पंजाबारी इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई. शहर के कई स्कूलों में परीक्षाएं हो रही थीं, लेकिन परिसर और रास्तों में पानी भर जाने के कारण मंगलवार सुबह स्कूल बंद कर दिये गये। अधिकांश स्कूल बसें भी नहीं चलीं. कई जगह वाहन पानी में फंस गए. एंबुलेंस भी जगह-जगह रुकी रहीं जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत आई.

Very Heavy Rain: अलगे दो से तीन दिन असम में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो–तीन दिनों तक असम के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. “20 मई 2025 को दर्ज किए गए बारिश के आंकड़ों के अनुसार, गुवाहाटी और उसके आसपास के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है, जिनमें गुवाहाटी एडब्ल्यूएस स्टेशन पर 112.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.” मौसम विभाग के अनुसार, असम के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है और कुछ स्थानों पर बारिश 200 मिमी तक हो सकती है.

कर्नाटक में हो रही लगातार भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

कर्नाटक: मंगलुरु शहर के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण शहर के कादरी इलाके में एक पेड़ उखड़ गया. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. सड़क साफ करने का काम किया जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें तटीय कर्नाटक और आस-पास के जिलों में भारी से बहुत भारी और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

Karnataka-Very-Heavy-Rain-1
Karnataka-very-heavy-rain-1

कर्नाटक में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, अब तक पांच लोगों की मौत

बेंगलुरु में पिछले 36 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है. सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया. भारी बारिश के कारण शहर के साई लेआउट में एक द्वीप जैसी स्थिति बन गई और यहां घरों की निचली मंजिलें आधी डूब गई हैं, जिसके कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.

बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि शहर के एक अपार्टमेंट में घुसे बारिश के पानी को निकालने का प्रयास करते समय 12 वर्षीय एक बच्चे सहित दो लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस बीच अपार्टमेंट परिसर में काम करने वाले नेपाली व्यक्ति का बेटा दिनेश (12) भी कामत के पास खड़ा था और बिजली का करंट लगने से उसकी भी मौत हो गई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola