ePaper

Vande Metro Train: पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का वीडियो वायरल, कई सुविधाओं से लैस होगी यह ट्रेन

Updated at : 03 Jan 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
Vande Metro Train: पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का वीडियो वायरल, कई सुविधाओं से लैस होगी यह ट्रेन

Vande Metro Train: भारतीय रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेन भी लॉन्च करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली वंदे मेट्रो ट्रेन जनवरी या फरवरी में आ सकती है. इसमें 12 कोच लगे होंगे.

विज्ञापन

देश को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात पहले ही मिल चुकी है. अब भारतीय रेलवे लगातार वंदे भारत ट्रेन के नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है. इसी कड़ी में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और वंदे भारत मेट्रो भी जल्द लॉन्च करने की योजना है. रेलवे इसकी जोर शोर से तैयारी कर रहा है. उम्मीद की जा रही है की फरवरी या मार्च तक रेलवे इसे लॉन्च कर सकता है. वंदे मेट्रो ट्रेन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों को आसपास के छोटे शहरों से कनेक्ट करगी.

स्लीपर वंदे भारत में होंगे 16 कोच
बीते साल अक्टूबर महीने में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया एक्श पर कॉन्सेप्ट ट्रेन-वंदे भारत की तस्वीर साझा की थी. साथ ही उन्होंने कहा था कि वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने के लिए डिजाइन किया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे. वहीं भारतीय रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेन भी लॉन्च करने की तैयारी में है.  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली वंदे मेट्रो ट्रेन जनवरी या फरवरी में आ सकती है. इसमें 12 कोच लगे होंगे. इसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे होगी.

वंदे मेट्रो का सामने आया वीडियो
देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वंदे मेट्रो के इंटीरियर का दृश्य दिखाया गया है, जो काफी शानदार है. इसकी डिजाइन से ही दिख रहा है कि इस ट्रेन का इंटीरियर कितना शानदार और आधुनिक सुविधाओं से लैस है. अभी चल रही मेट्रो से वंदे मेट्रो काफी अलग और सुविधाओं वाली होगी. सीटें बड़ी है. लाइटिंग से अच्छे से सजाया गया है. 

Also Read: खुशखबरी! कूनो में आये नन्हें मेहमान, तीन शावकों की किलकारी से गूंजा जंगल, देखिए वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola