Indian Railway : Vande Metro का ये वीडियो देखकर आप कह उठेंगे- वाह क्या ट्रेन है

Updated:
विज्ञापन
Indian Railway : Vande Metro का ये वीडियो देखकर आप कह उठेंगे- वाह क्या ट्रेन है

Indian Railway : Vande Metro का वीडियो सामने आ गया है. इस वीडियो को डीडी न्यूज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आप भी देखें इसकी पहली झलक

विज्ञापन

Indian Railway : Vande Metro का यदि आप इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…इसकी पहली झलक आ चुकी है. वंदे मेट्रो का वीडियो डीडी न्यूज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है. इस वीडियो में ट्रेन की खासियत बताई गई है. 1 अगस्त को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा था कि 150 से 200 किलोमीटर की दूरी वाले दो शहरों के बीच वंदे मेट्रो जल्द चलाई जाएगी जिसका डिजाइन तैयार किया जा चुका है. देखें Vande Metro में क्या है खास

Vande Metro Train की खासियत जानें

  1. वंदे मेट्रो ट्रेनों का लुक और इन्फ्रास्ट्रक्चर अन्य लोकल मेट्रो ट्रेनों से बहुत अच्छा है.
  2. ट्रेन का इंटीरियर हाई क्लास सुविधाओं से लैस है. इसमें यात्रियों के बैठने और खड़े रहकर सफर करने की खास व्यवस्था रेलवे की ओर से की गई है. बैठने के लिए कुशन की सीट है जबकि खड़े रहकर यात्रा करने के लिए खास हैंडल दिए गए हैं.
  3. वंदे मेट्रो ट्रेनों की स्पीड अन्य मेनलाइन ईएमयू की तुलना में ज्यादा होती है. इसकी स्पीड 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होगी.
  4. वंदे मेट्रो ट्रेनें पूरी तरह से एसी होगी.
  5. वंदे मेट्रो ट्रेनों में ऑटोमेटिक गेट, मोबाइल चार्जिंग सॉकेटके अलावा डिफ्यूज्ड लाइटिंग होंगी.
  6. ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

Read Also : Vande Metro Train : आपके शहर में भी चलेगी वंदे मेट्रो? जान लें इसकी खासियत

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola