Live Updates

Vaishno Devi Stampede : मामूली कहासुनी के कारण भगदड़, 13 की मौत, पीएम मोदी ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

Reasi: Heavy rush of devotees at Mata Vaishno Devi shrine, in Reasi district, Saturday morning, Jan 1, 2022. At least 12 people were killed and 20 others injured in a stampede at the shrine in Jammu and Kashmir triggered by a heavy rush of devotees. (PTI Photo) (PTI01_01_2022_000005B)

Vaishno Devi Stampede LIVE Updates : जम्मू कश्मीर में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये. घटना से जुड़ा हर अपडेट जानें यहां…

विज्ञापन

वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में मची भगदड़ में घायल हुए लोगों को राहत मुहैया कराने के प्रयास जारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार माता वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में मची भगदड़ में घायल हुए लोगों के लिए राहत कार्यों का पूरा ध्यान रख रही है और वह जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लगातार संपर्क में है. मोदी ने ‘पीएम-किसान’ योजना के तहत निधि जारी करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है. इससे पहले, सिन्हा ने कहा कि भगदड़ के संबंध में उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया गया है.

खट्टर, अमरिंदर और बादल ने माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कई अन्य नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया.

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाने में समय नहीं गंवाया गया. 6 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, अन्य 4 लोग भी डिस्चार्ज के लिए तैयार हैं और अन्य 4 को कुछ और दिन अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता होगी.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कटरा के नारायणा अस्पताल पहुंचे

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कटरा के नारायणा अस्पताल पहुंचे. यहां पर माता वैष्णो देवी में मची भगदड़ में घायल लोगों का इलाज चल रहा है. उन्होंने यहां पहु��चकर कहा कि ये संतोषजनक बात है कि यहां पर भर्ती लोगों की हालत स्थि​र है. आईसीयू में 6 लोग भर्ती हैं जिनमें से 2 लोगों को छुट्टी दी जा सकती है. 4 व्यक्ति जनरल वार्ड में हैं वो भी छुट्टी देने के काबिल हो जाएंगे.

4 आईसीयू में भर्ती

डॉ जेपी सिंह ( न्यूरोसर्जन, श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल) ने कहा कि 15 घायलों को अस्पताल लाया गया. 4 आईसीयू में भर्ती हैं. 11 लोगों की हालत स्थिर थी, जिनमें से 3-4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. लगभग 5 का अभी भी इलाज चल रहा है.

कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी के कारण भगदड़

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी के कारण वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बनी जिसमें दुर्भाग्य से 12 लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola