Live Updates

Uttarakhand Glacier Burst Updates : चमोली ग्लेशियर आपदा में अब तक 26 की मौत, 171 लोग अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

**EDS: BEST QUALITY AVAILABLE, HANDOUT IMAGE MADE AVAILABLE FROM ARMY**Chamoli: Officials carry out search and rescue operation at Tapovan Tunnel, after a glacier broke off in Joshimath in Uttarakhand’s Chamoli district causing a massive flood in the Dhauli Ganga river, Sunday, Feb. 7, 2021. More than 150 labourers working at the Rishi Ganga power project may have been directly affected. (PTI Photo)(PTI02_07_2021_000227B)

Uttarakhand glacier burst LIVE Updates, joshimath, chamoli, glacier, dhauliganga, uttarakhand flood, tapovan, rishikesh news, alaknanda : उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने (glacier avalanche) से बड़ा हादसा हो गया जिसमें कई लोगों की जान चली गई. अभी भी 100 से अधिक लोग लापता हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन रात में भी जारी रहा. वहीं दूसरी ओर खबर है कि ग्लेशियर टूटने के बाद तपोवन के पास एक झील बन गई है. अब इस झील का जलस्तर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. उत्तराखंड त्रास्दी से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

उत्तराखंड त्रासदी : अब तक 26 शव बरामद, डीजीपी- अभी भी 171 लोग लापता

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रात 8 बजे तक 26 शव बरामद किए गए हैं. 171 लोग अभी भी लापता हैं जिनमें से लगभग 35 लोग सुरंग में हैं, जहां बचाव अभियान अभी भी जारी है.

उत्तराखंड बाढ़ के कारणों का पता लगा रहे हैं वैज्ञानिक

जलवायु परिवर्तन या पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फ पिघलने से उत्तराखंड के चमोली जिले में बाढ़ आई होगी. यह बात सोमवार को विशेषज्ञों ने कही है जो रविवार को हुए हिमस्खलन तथा बाढ़ के कारणों का पता लगा रहे हैं. इस बाढ़ ने उत्तराखंड में 2013 की त्रासदी से पैदा जख्मों को फिर से हरा कर दिया जब पहाड़ों में भीषण बाढ़ आने से हजारों लोगों की मौत हो गई थी.

चमोली त्रासदी : झारखंड सरकार ने राज्य के लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर फटने की घटना के बाद राहत व बचाव कार्य जारी है. इस बीच, झारखंड सरकार ने चमोली में फंसे राज्य के लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

ग्लेशियर आपदा : जेपीवीएल ने विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना बंद की नयी

जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपीवीएल) ने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर उसने एहतियात के तौर पर अपनी विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना को बंद कर दिया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने रविवार बाढ़ की चेतावनी के बाद बिजली संयंत्र को बंद कर दिया. जेपीवीएल की 400 मेगावाट क्षमता वाली विष्णु्प्रयाग जल विद्युत परियोजना अलकनंदा नदी के बैराज पर स्थित है.

उत्तराखंड में जरूरत पड़ने पर बचाव एवं राहत कार्यों में मदद देंगे : UN महासचिव

भारत में उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में रविवार को नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट जाने के कारण ऋषिगंगा घाटी में अचानक आई भीषण बाढ़ में जानमाल के नुकसान पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनिया गुतारेस ने दुख जताया और कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो उत्तराखंड में जारी बचाव एवं राहत कार्यों में संगठन सहयोग देने के लिए तैयार है.

पूरा देश उत्तराखंड के साथ खड़ा है : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमखंड टूटने के कारण आई विकराल बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा की कामना करते हुए सोमवार को कहा कि कहा कि संकट के इस समय पूरा देश राज्य के उत्तराखंड के साथ है. उन्होंने ट्वीट किया, पूरा देश उत्तराखंड के साथ है. इस समय सबसे जरूरी है कि आने वाले कुछ दिन राहत कार्य में कोई बाधा ना आए. मैं पूरे दिल से प्रभावितों के साथ हूं और आपकी सुरक्षा की कामना करता हूं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola