Uttarakhand Exit Poll Updates: एग्जिट पोल पर बोले सीएम धामी- प्रचंड बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार

Updated:
विज्ञापन

Uttarakhand Exit Poll Results 2022 Updates उत्‍तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान संपन्न कराया गया था. वहीं, प्रदेश में गुरुवार 10 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना होनी है.

विज्ञापन

एग्जिट पोल पर बोले सीएम धामी- उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार

लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एग्जिट पोल पर कहा कि मुझे लगता है कि असल नतीजे जब आएंगे उसमें भाजपा की कई ज़्यादा सीटें आने वाली हैं और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी.

एबीपी न्यूज-सी वोटर्स सर्वे, उत्तराखंड में किंग मेकर की भूमिका में AAP

एबीपी न्यूज और सी वोटर्स के सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड में सत्ताधारी बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. पोल के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की सत्ता जाती दिख रही है. जबकि, कांग्रेस की सत्ता में वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं. पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी यानि AAP किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही है.

न्‍यूज 24-टुडेज चाणक्‍य के एग्जिट पोल: उत्तराखंड में बीजेपी की जीत! कांग्रेस को झटका

न्‍यूज 24-टुडेज चाणक्‍य के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है. प्रदेश में बीजेपी को 43 सीट मिलती दिख रही हैं. जबकि, कांग्रेस 24 पर सिमटती दिख रही है. वहीं, अन्‍य को तीन सीटें मिल रही हैं.

ABP-C Voter एग्जिट पोल: कांग्रेस को उत्तराखंड में 32-38 सीट मिलने का अनुमान

उत्‍तराखंड पर ABP-C Voter के सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के आसार है. एग्जिट पोल में कांगेस को 32-38 सीट मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 26 से 32। आम आदमी पार्टी उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाएगी, एग्जिट पोल यही बता रहा है.

टुडेज चाणक्‍य के एग्जिट पोल: उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार, कांग्रेस को 24 सीटें

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है. चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 43 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 24 सीटें और अन्य को 3 सीटों का अनुमान है. पोल में उत्तराखंड में महिलाओं की पसंद बीजेपी बनी और पार्टी को 47.85 फीसदी वोट मिले. वहीं युवाओं ने भी बीजेपी को पसंद किया है.

जनता के बीच सीएम धामी का क्रेज! मामूली अंतर से पिछड़े हरीश रावत

टाइम्‍स नाउ के मुताबिक, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जनता के बीच सीएम पुष्‍कर सिंह धामी का क्रेज दिख रहा है. धामी को 40.51 फीसदी, कांग्रेस के नेता हरीश रावत को 40.05 फीसदी और आम आदमी पार्टी के अजय कोठियाल को 11.10 फीसदी जनता ने वोट किया है. जबकि, 8.35 फीसदी वोट अन्‍य को मिला है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola