Uttarakhand Car Accident: पर्यटकों से भरी कार उफनती नदी में गिरी, गाड़ी में सवार 10 लोगों में से 9 की मौत

Updated:
विज्ञापन
Uttarakhand Car Accident: पर्यटकों से भरी कार उफनती नदी में गिरी, गाड़ी में सवार 10 लोगों में से 9 की मौत

Uttarakhand Car Accident: उत्तराखंड के रामनगर में आज एक बड़ा हादसा हुआ. जहां पर्यटकों से भरी एक कार ढेला नदी के तेज बहाव में बह गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक बच्ची को सकुशल बचा लिया गया.

विज्ञापन

Uttarakhand Car Accident: उत्तराखंड के रामनगर में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां पर्यटकों से भरी एक कार ढेला नदी के तेज बहाव में बह गई. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. जानकारी के अनुसार कार में सवार 10 लोगों में से 9 के शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं एक बच्ची को सकुशल बचा लिया गया है.

जानकारी के अनुसार एक इनोवा कार में सवार दस पर्यटक सुबह 5:45 के आसपास रामनगर स्थित रिसॉर्ट लौट रहे थे. तभी भारी बारिश के चलते ढेला नदी के रास्ते में कार तेज बहाव की चपेट में आई. रामनगर के कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि चार पर्यटकों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि पांच अन्य अभी कार में ही फंसे हैं. उन्होंने बताया कि कार सवार 22 वर्षीय महिला नाजिया को सुरक्षित जिंदा बाहर निकाल लिया गया है. उसे रामनगर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि अन्य शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola