Coronavirus in India Update: राजस्थान सरकार ने पाबंदियों में दी ढील, लेकिन वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Update: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी से कम हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के एक लाख नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,89,09,975 हो गयी है. जबकि 2427 नयी मौत के साथ देश में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3,49,186 हो गयी है. वहीं दक्षिण भारत के मुकाबले उत्तर भारत में तेजी से संक्रमण कम हो रहा है. इधर दिल्ली में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो रही है. आज से दिल्ली में दुकान और ऑफिस खुलने लगे हैं. कुछ शर्तों के साथ मेट्रो सेवाएं भी शुरु हो गयी है. मुंबई में भी आज से बस सेवाएं शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने पाबंदियों में दी ढील, लेकिन वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा

राजस्थान सरकार ने पाबंदियों में दी ढील, लेकिन वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा. इस सबंध में गाइडलाइन जारी कर दिया गया है.

सेंट्रलाइज वैक्सीनेशन प्रोग्राम को डॉ त्रेहन ने बताया लाभकारी

डॉ त्रेहन ने कहा कि वैक्सीनेशन की पूरी जिम्मेदारी केंद्र द्वारा उठाये जाने से वैक्सीनेशन में तेजी आयेगी और फ्री वैक्सीन दिया जाना भी एक अच्छा निर्णय है.

विपक्ष ने फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा का किया स्वागत

प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद विपक्ष ने उनके फ्री वैक्सीन प्रोग्राम की सराहना की है और कहा कि अंतत: सरकार ने सही निर्णय लिया, देर आये दुरुस्त आये.

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की घोषणाओं को सही ठहराया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की घोषणाओं को सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि फ्री वैक्सीन और गरीबों के लिए मुफ्त अनाज की घोषणा से कोरोना से जंग लड़ने में आसानी होगी.

महाराष्ट्र में फेजवाइज अनलॉक शुरू, नागपुर में खुली दुकानें

महाराष्ट्र में फेजवाइज अनलॉक शुरू हो गया है. इसी क्रम में आज नागपुर में दुकानें खुलीं.

पुडुचेरी की सरकार ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द की

पुडुचेरी की सरकार ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. यह फैसला कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola