Uddhav vs Shinde: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, विधानसभा में पार्टी ऑफिस पर शिंदे गुट का कब्जा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Feb 2023 12:09 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना पार्टी ऑफिस पर भी कब्जा कर लिया है. शिंदे गुट को ऑफिस आवंटित कर दिया गया है. शिवसेना (शिंदे गुट) के मुख्य सचेतक भरत गोगावाले अन्य विधायकों के साथ विधान भवन पहुंचे और राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिलकर नोटिस दी है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. चुनाव आयोग से शिवसेना पार्टी और चुनाव चिह्न छीनने के बाद उद्धव ठाकरे गुट को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं. चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तो वहां से भी आज उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा. सीजेआई ने मामले पर तत्काल सुनवाई से साफ इनकार कर दिया. अब उद्धव ठाकरे गुट को शिंदे गुट से एक और झटका लगा है. विधानसभा में पार्टी ऑफिस पर शिंदे गुट ने कब्जा कर लिया.

महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी ऑफिस पर शिंदे गुट ने किया कब्जा

खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना पार्टी ऑफिस पर भी कब्जा कर लिया है. शिंदे गुट को ऑफिस आवंटित कर दिया गया है. शिवसेना (शिंदे गुट) के मुख्य सचेतक भरत गोगावाले अन्य विधायकों के साथ विधान भवन पहुंचे और राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिलकर नोटिस दी है. शिंदे गुट विधान भवन में शिवसेना विधायक दल के कार्यालय को सौंपने की मांग कर रहे हैं.

शिवसेना के रूप में मान्यता मिली है, तो कार्यालय अब हमारा है

शिवसेना (शिंदे गुट) भरत गोगावाले ने कहा, हमने स्पीकर को नोटिस दिया है. हम ईसीआई के आदेश का पालन कर रहे हैं. आगे कैसे बढ़ना है, इस पर हम विचार करेंगे. चूंकि ईसीआई ने हमें शिवसेना के रूप में मान्यता दी है, इसलिए यह कार्यालय अब हमारा है.

Also Read: चुनाव आयोग में एकनाथ शिंदे गुट की बड़ी जीत, उद्धव ठाकरे से छीना शिवसेना का नाम और तीर-कमान

संजय राउत ने शिवसेना के नाम एवं चुनाव निशान को खरीदने का लगाया आरोप

शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि शिवसेना पार्टी के नाम एवं निशान ‘तीर-धनुष’ को खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है. हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े के विधायक सदा सर्वांकर ने राउत के दावे का खंडन किया और सवाल किया, क्या संजय राउत खजांची हैं.

चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को बताया असली शिवसेना

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को एकनाथ धड़े को असली शिवसेना की मान्यता देते हुए उसे चुनाव निशान ‘तीर-धनुष’ आवंटित करने का आदेश दिया. पार्टी संगठन पर काबिज होने को लेकर चले लंबे संघर्ष पर 78 पन्नों के अपने आदेश/फैसले में निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे धड़े को उसे आवंटित किया गया चुनाव निशान ‘जलती मशाल’ महाराष्ट्र में विधानसभा उपचुनाव होने तक रखने की अनुमति दी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola