118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

Updated:
विज्ञापन
TVK Chief Vijay

राज्यपाल से मुलाकात करते विजय (Photo: PTI)

TVK प्रमुख विजय ने दूसरी बार राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की. हालांकि इस बार भी उन्हें लोकभवन से खाली हाथ लौटना पड़ा. इस बीच पार्टी की बैठक बुलाई गई है, जहां सरकार बनाने को लेकर चर्चा हो सकती है.

विज्ञापन

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने गुरुवार (7 मई) को लगातार दूसरे दिन TVK प्रमुख विजय के सरकार बनाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. विजय ने आज फिर लोकभवन जाकर दावा पेश किया, लेकिन राज्यपाल ने साफ कहा कि पहले 118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आएं. सूत्रों के मुताबिक, बहुमत साबित किए बिना सरकार बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी, क्योंकि राज्यपाल एक स्थिर सरकार चाहते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने विजय से साफ कहा कि TVK अभी भी जरूरी बहुमत के आंकड़े से पीछे है. उन्होंने उन्हें 118 विधायकों के समर्थन के हस्ताक्षर के साथ दोबारा आने को कहा है, तभी शपथ ग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी.

टीवीके के निर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई

TVK प्रमुख विजय ने सरकार गठन को लेकर 7 मई को पार्टी के जीते हुए नेताओं की अहम बैठक बुलाई. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब TVK बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें पीछे चल रही है और सरकार बनाने के लिए लगातार राजनीतिक बातचीत जारी है. कांग्रेस के पांच विजयी उम्मीदवारों ने टीवीके को समर्थन देने की पेशकश की है.

सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का होना जरूरी

विजय की पार्टी को 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत नहीं मिल पा रहा है. सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का होना जरूरी है. टीवीके ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में 108 सीट पर जीत हासिल की. इनमें से विजय को अपनी जीती हुई दो सीट में से एक से इस्तीफा देना होगा. सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान टीवीके अपने विधायक दल के नेता का चुनाव भी कर सकती है.

विजय ने 6 मई को भी राज्यपाल से की थी मुलाकात

इससे पहले विजय ने 6 मई को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की थी और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. हालांकि, लोक भवन के सूत्रों ने संकेत दिया था कि विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है.

कांग्रेस ने दिया TVK को समर्थन

कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही पार्टी ने अपने पुराने सहयोगी DMK से भी नाता तोड़ लिया.

यह भी पढ़ें : विजय को सत्ता से दूर रखने के लिए AIADMK और DMK आएंगे साथ?

TVK के नेतृत्व में सरकार गठन में हो रही देरी पर कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि बहुमत साबित करने की सही जगह विधानसभा है, न कि लोक भवन. ज्योतिमणि ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यपाल के जरिए राजनीति कर रही है. उन्होंने मांग की कि राज्यपाल तुरंत TVK नेता विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola