TRS नेता कविता का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- योजनाओं को मुफ्त कहना बंद करें, ये गरीबों का अपमान है

Updated at : 09 Aug 2022 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
TRS नेता कविता का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- योजनाओं को मुफ्त कहना बंद करें, ये गरीबों का अपमान है

के कविता ने आगे कहा, आज के दिन में मुफ्त कुछ भी नहीं. यह गरीबों का अपमान है. गरीबों की योजनाओं के माध्यम से सहायता करना सरकार की जिम्मेदारी है. वास्तव में, केंद्र सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये की छूट बैंक को लूटने वाले कॉर्परेट लोगों के लिए घोषित की थी.

विज्ञापन

भारत की अधिकांश आबादी गरीब है. हर सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाती है. लेकिन केंद्र सरकार इन योजनाओं को मुफ्त बताकर गरीबों का अपमान करती है. तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की विधान परिषद सदस्य कल्वकुंतला कविता ने मंगलवार को यह बात कही. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार माहौल बना रही है कि गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं मुफ्त है. मैं केंद्र की मोदी सरकार से अनुरोध करती हूं कि कल्याणकारी योजनाओं को मुफ्त न कहें.


मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को मुफ्त में दिए करोड़ों रुपये- कविता

के कविता ने आगे कहा, आज के दिन में मुफ्त कुछ भी नहीं. यह गरीबों का अपमान है. वास्तव में, केंद्र सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये की छूट बैंक को लूटने वाले कॉर्परेट लोगों के लिए घोषित की थी. गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं उनके स्वास्थ्य, खेती और बच्चों की शिक्षा के लिए हैं और ये मुफ्त नहीं है.

गरीबों का अपमान करना बंद करो, ये मुफ्तखोरी नहीं

टीआरएस नेता ने कहा कि गरीबों की योजनाओं के माध्यम से सहायता करना सरकार की जिम्मेदारी है. इसे मुफ्त बताकर गरीबों का अपमान करना न्याय उचित नहीं है. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से आह्वान करते हुए कहा, केंद्र सरकार सभी राज्य सरकरों की कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन करें, यदि उनका समर्थन नहीं करना चहाते तों उन्हें स्वतंत्रता दें ताकि वे अपनी योजनाओं को जारी रख सकें.

Also Read: तेलंगाना में YouTube चैनल के ऑफिस पर हमला मामले में भिड़ गये टीआरएस और भाजपा के समर्थक
मोदी सरकरा पर लगाया गंभीर आरोप

कविता ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनका राज्य सरकारों के प्रति रवैया निंदनिय है. आज मोदी सरकार कई राज्य सरकारों पर अंकुश लगाकर मजबूर करने की कोशिश कर रही है. इससे गरीबों की मदद में रुकावट होगी. बता दें कि के कविता भारतीय जनता पार्टी को हर मुद्दे पर घेरती नजर आती हैं. उन्होंने पूर्व में भी महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola