Tripura Assembly Elections 2023 में दागी भी कर रहे मुकाबला,पार्टीवार जानें स्थिति

Updated:
विज्ञापन
Tripura Assembly Elections 2023 में दागी भी कर रहे मुकाबला,पार्टीवार जानें स्थिति

Tripura Assembly Elections 2023: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दल पूरे जोश के साथ मैदान में डटे हैं. बीजेपी, कांग्रेस और लेफ्ट के बीच जोर आजमाइश हो रही है. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या एक बार फिर बीजेपी बाजी मारेगी या कांग्रेस-सीपीएम गठबंधन जीत जाएगा चुनाव.

विज्ञापन
undefined

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दल पूरे जोश के साथ मैदान में डटे हैं. बीजेपी, कांग्रेस और लेफ्ट के बीच जोर आजमाइश हो रही है. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या एक बार फिर बीजेपी बाजी मारेगी या कांग्रेस-सीपीएम गठबंधन जीत जाएगा चुनाव. सारा दारोमदार उम्मीदवारों पर टिका है. ऐसे में राजनीतिक दलों ने जिन उम्मीदवारों पर दांव खेला है उनकी क्षवि कितनी साफ है देखते हैं.

undefined

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी गठबंधन और कांग्रेस-सीपीएम के बीच मुख्य मुकाबला है. 60 विधानसभा सीटों वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में में कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें 16 फीसदी उम्मीदवार दागी हैं. यानी उनपर आपराधिक मामले चल रहे हैं.

undefined

16 फीसदी में आठ परसेंट ऐसे उम्मीदवार हैं जिनपर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.

undefined

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ने सबसे ज्यादा दागी प्रत्याशियों को टिकट दिया है. जबकि सीपीएम दूसरे नंबर पर है.

undefined

कांग्रेस में 54 फीसदी प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज है. चुनाव में सबसे ज्यादा कांग्रेस ने ही दागी उम्मीदवारों को उतारा है. उसके बाद सीपीएम ने 30 फीसदी दागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.

undefined

कांग्रेस और सीपीआईएम के बाद तृणमूल कांग्रेस ने सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. टीएमसी के 18 फीसदी उम्मीदवार दागी है.

undefined

बीजेपी ने इस बार चुनाव में साफ सुथरी क्षवि वाले उम्मीदवारों को ज्यादा तवज्जों दी है. बीजेपी के उम्मीदवारों में 16 फीसदी पर केस दर्ज है.

undefined

वहीं, टिपरा मोथा के 10 फीसदी और निर्दलीय उम्मीदवारों में सिर्फ 05 फीसदी उम्मीदवार दागी है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola