Train Accident Video : राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए हाथी, 8 की मौत, वीडियो आया सामने

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए हाथी (Photo: X)
Train Accident Video : असम के होजाई जिले में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई. इसका वीडियो सामने आया है जो बहुत भी भयावह है. आप भी देखें ये वीडियो.
Train Accident Video : असम के होजाई जिले में शुक्रवार देर रात हाथियों का एक झुंड सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे आठ हाथियों की मौत हो गई. हादसे में एक अन्य हाथी घायल हो गया. इस हादसे का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो बहुत ही भयावह है. देखें वीडियो.
#WATCH | Assam | Seven elephants were killed after the Train no. 20507 DN Sairang – New Delhi Rajdhani Express dashed into elephants in the Jamunamukh – Kampur section under Lumding Division of N.F. Railway: Forest Official of Nagaon Division
— ANI (@ANI) December 20, 2025
(Visuals from the spot) https://t.co/4Oqx0F5bqo pic.twitter.com/rQt0jABhFl
नयी दिल्ली जाने वाली ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गई
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए, हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई. नयी दिल्ली जाने वाली ट्रेन देर रात दो बजकर 17 मिनट पर दुर्घटना का शिकार हो गई.
यह भी पढ़ें : Assam Train Accident: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, राजधानी एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे
नगांव के संभागीय वन अधिकारी ने क्या बताया
नगांव के संभागीय वन अधिकारी सुहाश कदम ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह घटना होजाई जिले के चांगजुराई क्षेत्र में हुई. कदम और वन विभाग के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने बताया कि प्रभावित जमुनामुख-कामपुर खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से गुजारा जा रहा है और रेल यातायात की बहाली का काम जारी है. सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सायरंग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










