दिल्ली जू में अब गूंजेगी नन्हे शेरों की दहाड़, महा गौरी ने तीन शावकों को दिया जन्म

Updated:
विज्ञापन

नई दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क ( स्रोत- सोशल मीडिया )

New Delhi Zoo : दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. मंगलवार को तीन एशियाई शेर शावकों का जन्म हुआ है, जिससे पार्क में शेरों का परिवार और बड़ा हो गया है. यह एशियाई शेरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

विज्ञापन

New Delhi Zoo : नई दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है. मंगलवार ( 7 जुलाई ) को यहां तीन एशियाई शेर शावकों का जन्म हुआ है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पार्क प्रशासन ने बताया कि ये तीनों शावक ब्रीडिंग जोड़ी महा गौरी (मादा) और महेश्वर (नर) से पैदा हुए हैं. सभी शावकों की निगरानी विशेषज्ञों की टीम कर रही है और उनकी सेहत सामान्य बताई जा रही है.

विज्ञापन

लगातार दूसरी बार माता-पिता बने महेश्वर और महा गौरी

दिल्ली जू के अधिकारियों ने बताया कि महेश्वर और महा गौरी की जोड़ी ने लगातार दूसरी बार सफल प्रजनन किया है. इससे पहले 27 अप्रैल 2025 को इसी जोड़ी से दो स्वस्थ शावकों का जन्म हुआ था. इनमें एक नर शावक 'कार्तिक' और एक मादा शावक 'कर्णी' शामिल हैं. दोनों शावक अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और दिल्ली जू में अच्छी तरह विकसित हो रहे हैं.

अब दिल्ली ज़ू में छह एशियाई शेरों का परिवार

तीन नए शावकों के जन्म से पहले नेशनल जूलॉजिकल पार्क में छह एशियाई शेर मौजूद थे. इनमें सुंदरम, महेश्वर और कार्तिक नर हैं, जबकि महा गौरी, शैलजा और कर्णी तीन मादा हैं. नए शावकों के आने से शेर परिवार और बड़ा हो गया है. हालांकि, पार्क प्रशासन ने फिलहाल नवजात शावकों का लिंग और नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं.

एशियाई शेरों के संरक्षण में बड़ी उपलब्धि

वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, एशियाई शेरों का सफल प्रजनन संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है. देश में इनकी संख्या सीमित होने के कारण चिड़ियाघरों में सफल ब्रीडिंग बेहद अहम मानी जाती है. दिल्ली जू का यह प्रयास न केवल एशियाई शेरों की आबादी बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि आने वाले समय में वन्यजीव संरक्षण और जागरूकता को भी नई मजबूती देगा. तीन नन्हे शेरों के जन्म से दिल्ली जू में खुशी का माहौल है और यह खबर वन्यजीव प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है.

यह भी पढ़ें-राम मंदिर चढ़ावा विवाद: दोषियों को कड़ी सजा की मांग, केजरीवाल चलाएंगे देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola