शिवसेना नेता की डॉक्टरों से मारपीट का मामला, इस्तीफे के बाद डॉक्टर की मां ने की सुरक्षा की मांग

महिला डॉक्टर के साथ मारपीट करता शिवसेना नेता
शिवसेना पार्षद द्वारा डॉक्टरों से मारपीट के मामले में पीड़ित डॉक्टर की मां ने सुरक्षा गारंटी की मांग की है. इस घटना के बाद दोनों डॉक्टरों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. अस्पताल प्रबंधन में तनाव का माहौल है.
Thane Doctor Assault Case : शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे द्वारा मारपीट के मामले में डॉ. सृष्टि बाविस्कर की मां ने सुरक्षा गारंटी की मांग की है. शिवसेना पार्षद ने ठाणे जिले के सरकारी अस्पताल में बेड की कमी के कारण दो पेशेवर डॉक्टरों (सृष्टि बाविस्कर और डॉ. वैभव सालुंखे) के साथ मारपीट की थी. हालांकि पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके तीन साथियों को भी पकड़ा गया है. लेकिन अस्पताल प्रबंधन में तनाव का माहौल है और डॉक्टर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.
पारदर्शी हो जांच प्रक्रिया
डॉक्टर की मां संगीता बाविस्कर ने घटना की जांच से जुड़ी जवाबदेही की मांग की. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं, उसमें पूरी तरह से पारदर्शिता होनी चाहिए.
डॉक्टरों ने छोड़ा अस्पताल
मारपीट की घटना के बाद दोनों डॉक्टरों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. पीड़ित डॉक्टरों ने कहा कि इस घटना के बाद वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे. इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं और कभी वापस इस अस्पताल में नहीं लौटेंगे.
क्या है पूरा मामला?
घटना सोमवार को कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के शास्त्री नगर अस्पताल की है. अस्पताल के NICU वार्ड में एक भी बेड खाली नहीं था. जिस कारण डॉक्टर सृष्टि बाविस्कर और डॉक्टर वैभव सालुंखे ने नवजात के परिजनों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी. इसपर परिजन भड़क गए और शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को अस्पताल बुला लिया. पार्षद अपने तीन साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और मेडिकल स्टाफ व डॉक्टरों से बदसलूकी और मारपीट की.
घटना का वीडियो वायरल
शिवसेना पार्षद का अस्पताल कर्मियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था. जिसमें पार्षद ने धक्का-मुक्की से शुरुआत की. स्टाफ को पहले थप्पड़ मारा, इसके बाद उसके साथ आए लोगों ने लात-घूसों के साथ मारपीट शुरू कर दी.
पार्टी ने किया कारण बताओ नोटिस जारी
महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोपी पार्षद को फटकार लगाई है. उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी का शिवसेना समर्थन नहीं करती. कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे सहित कई नेताओं ने घटना की आलोचना की. ठाणे सांसद नरेश म्हास्के ने बताया कि पार्टी ने आरोपी को कारण बताओ नोटिस भेजा है.
ये भी पढ़ें : कर्नाटक के कलबर्गी में 50 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार, हॉस्टल का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











