थाइलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, 1 शिक्षक की मौत 4 अन्य घायल, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

थाईलैंड के एक स्कूल में छात्र ने की फायरिंग

थाईलैंड के एक स्कूल में छात्रों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दुखद घटना में एक शिक्षक की जान चली गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन

Thailand School Firing: थाईलैंड के एक स्कूल में फायरिंग के कारण एक शिक्षक की मौत हो गई. फायरिंग स्कूल के ही एक छात्र के द्वारा किया गया था. छात्र ने फायरिंग के बाद खुद को भी गोली मार ली. जिसमें उसकी भी मौत हो गई. वहीं, इस फायरिंग की घटना में 4 अन्य लोग भी घायल हैं.

शिक्षक समेत 4 घायल

थाईलैंड के बैंकॉक के उत्तर स्थित नॉनथाबुरी के बैंग क्रुआई जिले में छात्र ने स्कूल में फायरिंग कर दी. थाईलैंड के नॉनथबुरी प्रांतीय पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगड़ी ने रॉयटर्स को बताया कि सदिंग्ध ने स्कूल में फायरिंग के बाद खुद को भी गोली मार ली है.इस घटना में एक शिक्षक और 3 छात्र घायल हैं.

ये भी पढ़ें: बोफोर्स मामला खत्म : सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुजा बंधुओं के खिलाफ अपील ठुकराई

छात्र ने बताया कई गोलियां चली

स्कूल के एक 18 साल के छात्र ने रॉयटर्स से बताया कि उसने शुरू में सोचाथाकि पटाखे फूट रहे हैं या कोई सामान टूटा है. उन्होंने कहा, पहले तो मुझे लगा कि ये बूंदक की आवाज नहीं है. लेकिन कई गोलियां चली- बैंग बैंग बैंग..फिर सन्नाटा छा गया. फिर आवाजें दोबारा से शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: क्या आसमान में भारत का होगा 'पावर अप' ? 114 राफेल जेट बेचने को तैयार फ्रांस

जिला अधिकारियों के अनुसार स्कूल में शैक्षणिक वर्ष 2025 में करीब 3100 छात्र और 147 शिक्षक नामांकित थे. वहीं, घटना के बाद आपातकालीन कर्मचारियों द्वारा घायलों को एंबुलेंस से लाते, ले जाते दिख रहे हैं. एक तस्वीर में एक व्यक्ति एंबुलेंस के बाहर स्ट्रेचर र लेटा हुआ दिखाई दे रहा है.


विज्ञापन
दीपक कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola