ePaper

जम्‍मू-कश्‍मीर में BSF की टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

Updated at : 20 May 2020 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
जम्‍मू-कश्‍मीर में BSF की टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर से कायराना हरकत की है. श्रीनगर स्थित पांडाच में सीमा में आतंकियों ने सीमा सुरक्षा बाल के जवानों पर हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गए.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर से कायराना हरकत की है. श्रीनगर स्थित पांडाच में सीमा में आतंकियों ने सीमा सुरक्षा बाल के जवानों पर हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गए. बाद में दोनों जवानों की मौत हो गयी. आपको बता दें कि आतंकवादियों के खिलाफ हमारे जवानों द्वारा सीमा में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, हाल ही में कई आतंक वादियों को घाटी में मार गिराया गया है. मंगलवार को श्रीनगर के नवाकदल में हुए मुठभेड़ में दो आतंक वादियों को मार गिराया गया था.

इनमें से अलगावादी नेता के बेटे जुनैद खान था जबकि दूसरा आतंकवादी तारिक अहमद शेख पुलवामा का रहने वाला था. गोलीबारी के बाद आतंकी जवानों के हाथियार लेकर फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दी है.

मंगलवार को हुए मुठभेड़ को लेकर जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर में पुलिस के एक विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिलने के बाद सर्च आपरेशन चलाया गया. रात में भी गोलीबारी हुई.

डीजीपी ने बताया कि सुबह फिर से फायरिंग शुरू हुई है और मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसको देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दी है.

इससे पहले डीजीपी ने बताया था कि कश्मीर के कब्जे वाले pok में 300 से ज्यादा आतंकी छिपे हुए जो कि घुसपैठ करने की फिराक में है, उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के पाकिस्तान के मंसूबे को नाकाम करने के लिए सुरक्षाकर्मी पूरी चौकसी बरत रहे हैं.

सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के पाकिस्तान के मंसूबे को नाकाम करने के लिए सुरक्षाकर्मी पूरी चौकसी बरत रहे हैं. उन्होंने पुलिस मुख्यालय में एक इंटरव्यू के दौरान बताया, “जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के इरादे से उस तरफ बड़ी संख्या में आतंकवादी जमा हैं. कश्मीर घाटी में घुसपैठ की करीब चार घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं और राजौरी-पुंछ इलाके में इस तरह के दो-तीन प्रयास हुए हैं.”

हालांकि उन्होंने यह भी कह कहा था कि उन्होंने कहा कि यह संख्या लगातार घट रही है. इस साल हमने 270 के आंकड़े के साथ शुरूआत की थी. आज यह संख्या 240 के करीब है. हम अब तक 70 से ज्यादा आतंकियों का सफाया करने में कामयाब हुए हैं. इसमें विभिन्न आतंकी संगठनों के 21 कमांडर भी हैं. ये सभी कश्मीर और जम्मू क्षेत्र में सक्रिय थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola