ePaper

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, फायरिंग में सीआरपीएफ का एक जवान घायल, सर्च अभियान जारी

Updated at : 10 Aug 2021 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, फायरिंग में सीआरपीएफ का एक जवान घायल, सर्च अभियान जारी

जम्मू कश्मीर के शोपियां आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला कर दिया. आतंकियों की फायरिंग में सीआरपीएफ के एक जवान को गोली लग लग गई, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया है. इधर, हमले के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. लेकिन आतंकी मौके का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए.

विज्ञापन
  • जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला

  • हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल

  • सीआरपीएफ चला रही है पूरे इलाके का सर्च अभियान

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में एक बार फिर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है. इस बार शोपियां के जैनपुरा में सीआरपीएफ रोड ओपनिंग पार्टी (CRPF Road Opening party) पर आतंकियों ने हमला किया है. इस हमले में सीआरपीएफ (CRPF) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, और सर्च ऑपरेशन (Search Operation) जारी है.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, जैनपोरा के करालचेक इलाके में जिस वक्त सीआरपीएफ के जवान गश्त लगा रहे थे, उसी समय कुछ जवानों पर कुछ आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में एक गोली आकर सीआरपीएफ के जवान को लग गई. जिससे वो गंभीर रूप से घायह हो गया. इसके बाद सीआरपीएफ जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. लेकिन आतंकवादी मौके से फरार हो गये.

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि, क्रालचेक पर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के सड़क सुरक्षा दल पर हमला किया. उन्होंने बताया कि जिस दल पर हमला हुआ वो सड़क सुरक्षा दल का दस्ता है. आमतौर पर उन्हें काफिलों के गुजरने से पहले किसी मार्ग की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है. जो कॉन्स्टेबल घायल हुआ है उसका नाम अजय कुमार है.

Also Read: Zika Virus: केरल के बाद महाराष्ट्र में जीका वायरस का कहर! पुणे के 75 गांवों में खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

इधर, आतंकियों का हमला एसे समय में हुआ है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू कश्मीर दौरे पर है. बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार से ही दो दिन के दौरे पर कश्मीर में हैं. इसी कड़ी में आज राहुल गांधी ने तुलमाल गंदरबाल स्थित माता खीर भवानी मंदिर में दर्शन और पूजा की. अपने दौरे में राहुल गांधी श्रीनगर में कांग्रेस पार्टी के हेडक्वार्टर का भी उद्घाटन करेंगे.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: तीन गुना बढ़ा बीजेपी का इनकम, एक साल में 50 फीसदी का इजाफा, जानिए भाजपा ने कितनी की कमाई

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola