सानिया मिर्जा के बेटे इजहान की तबीयत खराब, शोएब मलिक बांग्लादेश दौरा छोड़कर दुबई रवाना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी दी है कि शोएब मलिक पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वे अपने बच्चे की बीमारी की वजह से बांग्लादेश सीरीज छोड़कर दुबई लौट रहे हैं.

विज्ञापन

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बेटे इजहान मिर्जा मलिक की तबीयत खराब हो गयी है, यही वजह है कि उसके पिता और पाकिस्तान क्रिकेट के आल राउंडर शोएब मलिक अपना बांग्लादेश दौरा बीच में छोड़कर दुबई रवाना हो गये है.

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी दी है कि शोएब मलिक पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वे अपने बच्चे की बीमारी की वजह से दुबई सीरीज छोड़कर दुबई लौट रहे हैं.

वहीं सानिया मिर्जा ने भी इंस्टाग्राम पर यह सूचना दी है कि उनका बेटा बीमार है और पिछले दो घंटे से सो रहा है. सानिया मिर्जा टेनिस की मशहूर खिलाड़ी हैं. हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि इजहान किस बीमारी का शिकार है.

Also Read: फ्लाइंग वॉरियर अभिनंदन वर्धमान वीर चक्र से हुए सम्मानित, 2019 में पाक के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था
साल 2010 में हुई थी शोएब मलिक से शादी

सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी. इन दोनों का एक बेटा है इजहान, जिसका जन्म 2018 में हुआ था. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी हैदराबादी तरीके से हुई थी. सानिया मिर्जा ने अपने बेटे के जन्म की जानकारी ट्‌विटर पर दी थी.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola