विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मिले पूर्व सांसद तरुण विजय, प्राचीन बौद्ध धरोहर से क्षेत्रीय सामंजस्य पर की चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2023 8:01 PM
नयी दिल्ली में पूर्व सांसद और उत्तराखण्ड के प्रथम युद्ध स्मारक के संस्थापक अध्यक्ष तरुण विजय ने भारत के विदेश मंत्री डॉ जयशंकर से आज यानी सोमवार को भेंट कर प्राचीन धरोहर के धागों द्वारा क्षेत्रीय सामंजस्य पर चर्चा की.
आज नयी दिल्ली में पूर्व सांसद और उत्तराखण्ड के प्रथम युद्ध स्मारक के संस्थापक अध्यक्ष श्री तरुण विजय ने भारत के विदेश मंत्री डॉ जयशंकर से भेंट कर प्राचीन धरोहर के धागों द्वारा क्षेत्रीय सामंजस्य पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत में प्राथमिक कक्षाओं से चीन के यात्रियों श्यूएं शान (ह्यूएं शान) तथा फाह्यं पर पाठ पढ़ाए जाते हैं लेकिन पूरे देश में एक पाठ भी भारत के उन महान बौद्ध संतों पर नहीं है जिन्होंने चीन को बौद्ध बनाया तथा उनको भारत से जोड़ा.
उल्लेखनीय है भारत सरकार के सैन्य विचार केंद्र ( थिंक टैंक) यूनाइटेड सर्विसेज़ इंस्टिट्यूट ने श्री तरुण विजय को उनके चीन पर भारतीय सभ्यता के प्रभाव शीर्षक अनुसंधान पर विदेश मंत्रालय की सीट ऑफ़ एक्सीलेंस प्रदान की है. उन्होंने कहा उत्तराखण्ड प्राचीन धरोहर रक्षा में पूरे देश में सबसे पीछे है. यहाँ तीसरी शताब्दी के अश्वमेध यज्ञ क्षेत्र , देहरादून में , जो राष्ट्रीय स्मारक घोषित है, तक जाने का मार्ग भी नहीं बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










