ePaper

Tamil Nadu Assembly Elections 2021 : DMK चुनाव जीती, तो हर साल 10 लाख रोजगार होंगे सृजित, एमके स्टालिन का बड‍़ा एलान

Updated at : 07 Mar 2021 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
Tamil Nadu Assembly Elections 2021 : DMK चुनाव जीती, तो हर साल 10 लाख रोजगार होंगे सृजित, एमके स्टालिन का बड‍़ा एलान

Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav 2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हो गयी है. इन सबके बीच, प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा वोटरों का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास करते हुए तरह-तरह के वादे किए जा रहे है. इसी कड़ी में डीएमके (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन ने रविवार को कहा है कि अगर डीएमके सत्ता में आती है, तो हर साल 10 लाख रोजगार सृजित होंगे. उन्होंने कहा कि अगले 10 वर्षों में हम 1 करोड़ आबादी को गरीबी से बाहर निकालेंगे और तमिलनाडु पहला राज्य बन जाएगा जहां कोई गरीब नहीं होगा.

साथ ही तमिलनाडु में डीएमके पार्टी के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर हर राशन कार्डधारक गृहिणी को 1000 रुपये प्रति माह मिलेगा. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु के त्रिची में पार्टी समर्थकों से भरी सभा को संबोधित करते हुए एमके स्टालिन ने कहा कि अन्नाद्रमुक नेता एडापड्डी पलानीस्वामी मुख्यमंत्री बनने के लिए शशिकला के पैरों पर गिर पड़े और जब कुर्सी पर बैठ तो शशिकला को ही धोखा दे दिया और खुद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गुलाम बन गए.

Also Read: National News : पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बड़े भाई का 104 साल की उम्र में निधन

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola